Huawei Y9s Official Site पर हुआ लिस्टेड…ट्रिपल कैमरा और दमदार बैटरी के साथ लेगा एंट्री
Huawei Y9s आधिकारिक साइट पर आया नज़र
ट्रिपल कैमरा से लैस है Smartphone
पिछले कुछ समय से ख़बरें आ रही हैं कि Huawei Y9 सीरीज़ में नया डिवाइस Huawei Y9s एंट्री लेने वाला है। फोन की फुल लिस्टिंग को हुवावे की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है।
SurveyHuawei Y9s को 6.59 इंच की FHD+ Ultra FullView डिस्प्ले के साथ लॉन्च किये जाएगा और डिवाइस में पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन भी मिलेगा। हालांकि, डिज़ाइन में कुछ बदलाव मिलने वाले हैं।
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा जो पॉवर बटन के अंदर मिलेगा और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी मिलेगा।
Huawei में 16MP सेंसर, 8MP f/2.4 अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2MP f/2.4 डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 रहेगा।
Huawei Y9s किरिन 710F प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है और स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलने वाली है जो USB Type-C पोर्ट के ज़रिए 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Huawei डिवाइस को एंड्राइड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.1 पर लॉन्च करेगा। Huawei Y9s को जल्द लॉन्च किया जा सकता है और इसका प्राइस Y9 Prime 2019 से अधिक रहने की उम्मीद है।
Huawei Y9 Prime (2019) में आपको 6.59-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसमें कंपनी के द्वारा खुद डेवलप किया गया HiSilicon Kirin 710 चिपसेट दिया गया है, जो Mali-G51 MP4 GPU के साथ आता है। Huawei ने Y9 Prime (2019) को दो वेरिएंट्स में से पहला वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है और यह USB Type-C पोर्ट के साथ आता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile