Huawei Y9 Prime (2019) आज भारत में लेगा एंट्री

HIGHLIGHTS

पॉप-अप कैमरा से होगा लैस

Huawei Y9 (2019) का अगला वर्जन

Huawei Y9 Prime (2019) आज भारत में लेगा एंट्री

Huawei अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन Y9 Prime (2019) आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। डिवाइस के लॉन्च से जुड़े कई टीज़र्स सामने आए हैं। स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया द्वारा सेल किया जाएगा। अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस की कीमत की घोषणा दोपहर 2 बजे की जाएगी। स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) की जगह लेगा जिसे जनवरी में लॉन्च किया गया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Y9 Prime (2019) कम्पनी का पहला फोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। लीक्स से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फोन की टक्कर Realme X, Oppo K3 और Xiaomi Redmi K20 से होगी। ऑफलाइन रिटेल एक्सपेंशन को बढ़ाने के लिए Huawei ने माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी की घोषणा की थी और इसके बाद यह पहला बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन Huawei P Smart Z का रीब्रांडेड वर्जन है जिसे कैमरा डिपार्टमेंट में कुछ छोटे बदलावों के साथ पेश किया गया है। हैंडसेट की कीमत Rs 20,000 के अन्दर हो सकती है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei ने पुष्टि की है कि Y9 Prime (2019) में 6.59 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा और यह LCD पैनल होगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91 प्रतिशत होगा। पॉप-अप कैमरा की बदौलत फुल व्यू डिस्प्ले डिज़ाइन मिलने वाला है। स्मार्टफोन किरिन 710 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। अभी 6GB रैम वैरिएंट की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 4GB रैम वैरिएंट की कीमत Rs 15,000 के अन्दर हो सकती है जिससे Realme X को टक्कर दी जा सके।

Huawei का यह नया फोन मिड-रेंज स्मार्टफोंस के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है। फोन के बैक पर एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, वहीं दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा होगा और तीसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर किए जाने की संभावना है। कैमरा अनुभव को बढ़ाने के लिए AI को भी शामिल किया जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile