पॉप-आप सेफी कैमरा के साथ Huawei Y9 Prime 2019 भारत में लॉन्च, ये है कीमत

HIGHLIGHTS

Huawei Y9 Prime 2019 में है ट्रिपल रियर कैमरा

मई 2019 में ग्लोबली लॉन्च हुआ था फ़ोन

पॉप-आप सेफी कैमरा के साथ Huawei Y9 Prime 2019 भारत में लॉन्च, ये है कीमत

हुवावे ने अपना Huawei Y9 Prime 2019 भारत में गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। वहीँ अब लॉन्च के बाद Huawei Y series का यह फ़ोन सेल के लिए 7 अगस्त को आएगा। इस फ़ोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। आपको इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मिलता है। यह फ़ोन मार्किट में मौजूद Oppo K3 और Realme X को टक्कर दे सकता है। फ़ोन में octa-core HiSilicon Kirin SoC का इस्तेमाल किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Huawei Y9 Prime 2019 की भारत में कीमत और उपलब्धता

हुवावे Y9 प्राइम 2019 को भारतीय मार्केट में 15,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। यूज़र्स इस फ़ोन को एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में खरीद सकेंगे। अमेज़न इंडिया पर इस हुवावे फोन को दोपहर 12 बजे से बेचा जायेगा। वहीँ अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 7 अगस्त से शुरू है जबकि बाकी यूज़र्स के लिए 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से सेल शुरू होगी।

Huawei Y9 Prime 2019 लॉन्च ऑफर्स

लॉन्च ऑफर्स के तहत इस फ़ोन की खरीद पर यूज़र्स को अमेज़न पर 500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। साथ ही SBI कार्ड यूज़र्स को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यूज़र्स को 6 महीने की no-cost EMI option के साथ 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा। हुवावे के मुताबिक यूज़र्स  Croma, Poorvik और बाकी नामी रिटेल स्टोर में डिवाइस की प्री-बुकिंग 5 अगस्त से करा सकते हैं। प्री-बुकिंग कराने वाले यूज़र्स को Huawei Sport BT headphones के साथ 15,600 एमएएच का पावरबैंक FREE दिया जाएगा।

Huawei Y9 Prime 2019 specifications

Huawei Y9 Prime 2019 में आपको 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 के साथ मिलती है।डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। डिवाइस 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है।

ऑप्टिक्स के तहत हुवावे फ़ोन तीन रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है। इसमें इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी की मिलती है जिसे 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile