डुअल पंच होल डिस्प्ले के साथ 5 दिसम्बर को लॉन्च होगा Huawei Nova 6 5G Phone

HIGHLIGHTS

Huawei Nova 6 5G में मिलेगी डुअल पंच होल डिस्प्ले

कुल पांच कैमरा के साथ आएगा फोन

Kirin 990 SoC द्वारा होगा संचालित

डुअल पंच होल डिस्प्ले के साथ 5 दिसम्बर को लॉन्च होगा Huawei Nova 6 5G Phone

Huawei Nova 6 5G को 5 दिसम्बर को लॉन्च किया जाना है और चीनी मीडिया को लॉन्च इवेंट के लिए इन्वाइट भी मिल गया है। यह फोन Kirin 990 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 4,000mAh बैटरी के साथ लाया जाएगा। वेबो पर देखे गए नए टीज़र से खुलासा हुआ है कि फोन में डुअल होल पंच डिस्प्ले मिलने वाली है जिसमें दो सेल्फी कैमरा मिलेंगे। Huawei Nova 6 5G में नाईट मोड 2.0 मिलेगा और डिवाइस 105 डिग्री वाइड-एंगल सेल्फी लेने में सक्षम होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चीन के एक ब्लॉगर ने 5 दिसम्बर को चीन में होने वाले इवेंट का मीडिया इनवाइट पोस्ट किया है जिससे Huawei Nova 6 5G के लॉन्च का पता चलता है। एक विडियो टीज़र से Nova 6 5G में मिलने वाले डुअल होल-पंच डिस्प्ले और 105-डिग्री वाइड एंगल सेल्फी का भी पता चला है। अन्य विडियो टीज़र से यह भी सामने आया है कि कैमरा में नाईट सीन 2.0 मोड भी मिलेगा, हालांकि फीचर के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हाल ही में सामने आए लीक से संकेत मिले थे कि Huawei Nova 6 5G में 6.44 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा और डिवाइस Kirin 990 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 8GB, 12GB रैम तथा 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। कैमरा सेटअप में 60 मेगापिक्सल का सोनी IMX686 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 32+12 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 40W मैजिक चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा।

लीक से Huawei Nova 6 5G के प्राइस का भी अंदाज़ा हुआ है और फोन की कीमत CNY 3,499 (लगभग Rs 35,500) से शुरू हो सकती है जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा, वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइस CNY 3,799 (लगभग Rs 38,500) और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइस CNY 4,099 (लगभग Rs 41,500) रखा जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile