Huawei Mate X अक्टूबर महीने में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में सैमसंग की ओर से उसका फोल्डेबल मोबाइल फोन यानी सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड लॉन्च किया गया है

इस मोबाइल फोन के लॉन्च के बाद अब सभी कि नजरें Huawei पर टिकी हैं

Huawei Mate X अक्टूबर महीने में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

अभी हाल ही में सैमसंग की ओर से उसका फोल्डेबल मोबाइल फोन यानी सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन के लॉन्च के बाद अब सभी कि नजरें Huawei पर टिकी हैं। आपको बता देते है कि Huawei भी अपना एक फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इस मोबाइल फोन को अक्टूबर में Huawei Mate X के रूप में पेश किया जा सकता है। एक रिपोर्ट में ऐसा सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को चीन के बाजार में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Huawei के कस्टमर सर्विस से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नवंबर तक कंपनी अपने इस फोल्डेबल फोन का ग्लोबल लॉन्च कर सकती है।

वैसे ये अभी तक की आयी रिपोर्ट्स का ही कहना है। इस बारे में कंपनी ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है कि किस डेट में इस हुवावे फोन को लॉन्च किया जायेगा। Mate X को पहले Kirin 980 chipset के साथ पाया गया था। साथ ही इसमें 5G modem सपोर्ट होने की बात भी सामने आयी थी।

वहीँ यह भी उम्मीद की जा रही है कि Huawei अपने इस फोल्डेबल फोन में Kirin 990 के साथ 5G modem का इस्तेमाल करे। वहीँ अभी तक यह भी साफ़ नहीं है कि कंपनी पिछले मॉडल को रीप्लेस करेगी या नहीं। वहीँ कंपनी दो वर्ज़न्स में इस फोन को पेश कर सकती है। 

वहीँ आधिकारिक साइट पर अभी तक कंपनी Kirin 980 को ही दिखा रही जिसे लॉन्च टाइम बदला भी जा सकता है। उम्मीद यह भी है कि Huawei फोल्डेबल डिवाइस को Huawei Media Services के साथ लॉन्च कर सकता है, ठीक Mate 30 की तरह ही।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile