Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro को मिला EMUI का अपडेट और दिसम्बर महीने का सिक्यूरिटी पैच

Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro को मिला EMUI का अपडेट और दिसम्बर महीने का सिक्यूरिटी पैच
HIGHLIGHTS

Huawei Mate 20 और Huawei Mate 20 Pro मोबाइल फोंस को दिसम्बर महीने का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है

हालाँकि यह सिक्यूरिटी पैच फोंस को नए EMUI 9 के अपडेट के साथ मिला है

ऐसा भी सामने आ रहा है कि इन फोंस को EMUI 10 का अपडेट भी आने वाले हफ़्तों में मिलने वाला है

Huawei Mate 20 और Huawei Mate 20 Pro स्मार्टफोंस को EMUI 9.1 का अपडेट मिला है, इसके साथ ही इन दोनों ही फोंस को दिसम्बर महीने के सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। यह अपडेट उन फोंस को मिला है, जो EMUI 10 पर चलते हैं उन्हें यह सिक्यूरिटी अपडेट मिला है। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ ही हफ़्तों में इन फोंस को भी EMUI 10 का अपडेट मिलने वाला है। Mate 20 सीरीज को मिले इस अपडेट में दिसम्बर 2019 का सिक्यूरिटी पैच तो शामिल है ही इसके अलावा EMUI वर्जन 9.1.0.362 का अपडेट भी मिला है, इस अपडेट का साइज़ मात्र 100MB है। हालाँकि अलग अलग रीजन के अनुसार इस अपडेट के साइज़ में बदलाव नजर आ सकता है। 

आने वाले कुछ हफ्तों में Huawei Mate 20 सीरीज को Android 10 पर आधारित EMUI 10 का अपडेट होने की उम्मीद है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने घरेलू बाजार में स्मार्टफोन के लिए अपडेट पहले ही जारी कर दिया है। कुछ समय के लिए, उपकरणों को EMUI संस्करण 9.1.0.362 के रूप में वृद्धिशील अपडेट मिल रहा है। अपडेट दिसंबर महीने के सुरक्षा पैच के साथ आता है, जो तीन महत्वपूर्ण कमजोरियों के लिए समाधान प्रदान करता है। अपडेट 24 उच्च स्तर और 1 मध्यम स्तर की कमजोरियों को भी संबोधित करता है।Huawei  सेंट्रल की रिपोर्ट में Huawei या ऑनर डिवाइस पर मिलने वाले कॉमन वल्नरेबिलिटीज़ और एक्सपोज़र के हिस्से के रूप में इन्हें पैच किया जा रहा है।

कैसे पायें यह लेटेस्ट अपडेट 

  • सबसे पहले सेटिंग में जाकर सिस्टम पर क्लिक करें
  • अब सिस्टम में आपको सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करना होगा, इसके बाद चेक अपडेट पर आपको क्लिक करना है
  • अब आप यहाँ देख सकते हैं कि आपके डिवाइस में यह नया अपडेट आपको मिला है कि नहीं, अगर अआप्को यह नया अपडेट मिला है, तो यहाँ आपको डाउनलोड और इनस्टॉल नजर आने वाला है, आपको इसपर क्लिक करना है
  • ऐसा करने से प्रक्रिया शुरू हो जाती है और आपके फोन को यह लेटेस्ट अपडेट मिल जाने वाला है

HiCare App से कैसे प्राप्त करें लेटेस्ट अपडेट 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले HiCare App को ओपन करने की जरूरत है, इसके बाद आपको अपडेट आइकॉन पर क्लिक करना है, यह आपको क्विक सर्विसेज सेक्शन में मिलने वाला है
  • यहाँ आपको अपडेट को चेक करने के लिए क्लिक करना होगा
  • यहाँ इस स्क्रीन पर आपको यह नया अपडेट नजर आने वाला है. आपको डाउनलोड और इनस्टॉल पर क्लिक करना है 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo