HTC U11+ को मिला एंड्राइड पाई का नया अपडेट

HIGHLIGHTS

एंड्राइड पाई के नए फीचर्स से लैस

अपडेट में शामिल है सिस्टम एन्हासमेंट

HTC U11+ को मिला एंड्राइड पाई का नया अपडेट

HTC ने अपने HTC U11+ स्मार्टफोन के लिए Android 9.0 Pie अपडेट जारी कर दिया है। अपडेट का साइज़ 1.45GB है और एक बार इसे इंस्टाल करने के बाद आपको सॉफ्टवेयर वर्जन 2.15.709.1 मिल जाएगा। अभी इस अपडेट को ताइवान में जारी किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही डिवाइस को अन्य क्षेत्रों में भी नया अपडेट मिलेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Android Pie Update में एडाप्टिव बैटरी, एडाप्टिव ब्राइटनेस, डिजिटल वेलबींग, स्क्रीनशॉट शोर्टकट, बढ़िया स्क्रीन रोटेशन, नया एक्सेसिबिलिटी मेन्यु, स्लाइसेज़ API, जेस्चर नेविगेशन, वोल्यूम और साउंड इम्प्रूवमेंट मिल रहे हैं। इसके अलावा अपडेट में सिसटम एनहांसमेंट को भी शामिल किया गया है और गूगल प्लस को भी HTC की ब्लिंक फीड से हटा दिया गया है।

HTC  U11+ को भारत में 2018 में एंड्राइड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था और फोन में 6 इंच की क्वैड HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रेज़ोल्यूशन 2880 x 1440 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है।

स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है और यह OIS, 4K रिकॉर्डिंग, अल्ट्रास्पीड ऑटोफोकस जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। U11+ में 3930mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 के साथ आती है और IP68 सर्टिफिकेशन सपोर्ट करती है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile