Android स्मार्टफोंस के बीच कैसे शेयर करें स्क्रीन

Android स्मार्टफोंस के बीच कैसे शेयर करें स्क्रीन
HIGHLIGHTS

स्क्रीन शेयरिंग को लेकर कहा जा सकता है कि यह आपके फोन की सभी इनफार्मेशन आप अन्य कई एंड्राइड स्मार्टफोंस के साथ शेयर कर सकते हैं, आसान शब्दों में यह इतना ही है

दूसरे शब्दों में इसे देखें तो आपको बता देते हैं कि स्क्रीन शेयरिंग को डेस्कटॉप शेयरिंग भी कहा जाता है

स्क्रीन शेयरिंग को लेकर कहा जा सकता है कि यह आपके फोन की सभी इनफार्मेशन आप अन्य कई एंड्राइड स्मार्टफोंस के साथ शेयर कर सकते हैं, आसान शब्दों में यह इतना ही है। इसके अलावा अगर दूसरे शब्दों में इसे देखें तो आपको बता देते हैं कि स्क्रीन शेयरिंग को डेस्कटॉप शेयरिंग भी कहा जाता है। इसमें एक सिंगल विंडो भी हो सकता है या इसके अलावा इसमें स्क्रीन के कई कंपोनेंट्स भी एक साथ शामिल किये जा सकते हैं। इसमें आपकी स्क्रीन पर पूरा कण्ट्रोल मिलता है, और यह कण्ट्रोल पूरी प्राइवेसी के साथ मिलता है।

स्क्रीन शेयर फीचर के माध्यम से आप अपने कंटेंट को बड़ी आसानी से अपने क्लाइंट्स, दोस्त और सहकर्मियों को दिखा सकते हैं। स्क्रीन शेयरिंग एक आसान तरीका है। जिसके माध्यम से आप डाक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन, विडियो और इमेज आदि को बिना भेजे ही दिखा सकते हैं। इसके माध्यम से एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन पर कंटेंट रियल टाइम में देखा जा सकता है। इसके अलावा इसके द्वारा इंटरैक्ट किया जा सकता है, नेविगेट किया जा सकता है, और फाइल्स आदि में बदलाव भी किये जा सकते हैं, ऐसा आप बिना किसी बाधा और रुकावट के कर सकते हैं। इसके अलावा आपको फाइल्स को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर भेजने की भी जरूरत नहीं है। आप बिना ऐसा किये ही सबकुछ कर सकते हैं। हालाँकि अब आप ऐसा कर कैसे सकते हैं। 

इसके लिए गूगल प्ले स्टोर्स पर कई एप्स भी मौजूद हैं, जिनके माध्यम से स्क्रीन शेयरिंग को अंजाम दिया जा सकता है। हालाँकि इन एप्स को सेटअप करना अपने आप में लोहे के चने चबाने जैसा है। लेकिन आज हम आपको कुछ सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसके माध्यम से आप ऐसा बड़ी आसानी से कर सकते हैं। तो आइये शुरू करते हैं और जानते हैं।

  • इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कई एप्स में से एक एप्प को अपने फोन में डाउनलोड अरु इनस्टॉल करना होगा। इन एप्स के माध्यम से आप स्क्रीन शेयरिंग को बड़ी आसानी से अंजाम दे सकते हैं। 
  • इस एप्प को ओपन करने के बाद आपको इसमें साइन-अप करना होगा, हालाँकि अगर आप पहले से ही इसे इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप साइन-इन भी कर सकते हैं। आप अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके साइन-इन कर सकते हैं। 
  • इसके बाद आपको एक मैसेज आता नजर आ सकता है, जो आपको आपके फ्री ट्रायल्स के बारे में बताने वाला है। इसके बाद आपको इन एप्स के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं।
  • इन एप्स में आपको यह ऑप्शन मिल सकता है, जिनके माध्यम से आप अन्य फोंस के साथ अपने फोन की स्क्रीन को या डेस्कटॉप की स्क्रीन को शेयर कर सकते हैं। 
  • अब आप स्टार्ट बटन पर क्लिक करके इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
  • अब जो लिंक आपने किसी अन्य डिवाइस में भेजा है, उसे ओपन करके आप इस किसी अन्य डिवाइस से दूसरे डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं। यह इतना ही आसान है जितना आपको यहाँ पढ़ने के बाद लग रहा है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo