Honor View 20 और Honor 20 को मिला एंड्राइड 10 आधारित मैजिक UI 3.0 का अपडेट
Honor की ओर से अपने Honor View 20 और Honor 20 स्मार्टफोंस के लिए एंड्राइड 10 आधारित Magic UI 3.0 का अपडेट जारी कर दिया है
आपको बता देते हैं कि यह OTA अपडेट लगभग 4.63GB का है
इस साल अक्टूबर में, Huawei ने Huawei Mate 20, Mate 20 Pro और Mate 20X के लिए EMUI 10 अपडेट को रोल आउट कर दिया था। सूची में Huawei P30, और P30 प्रो भी शामिल हैं। अब, कंपनी के उप-ब्रांड ऑनर ने कथित तौर पर ऑनर 20 के लिए एंड्रॉइड 10-आधारित मैजिक यूआई 3.0 अपडेट जारी कर दिया है। चीनी ब्रांड ने Honor View 20 के लिए भी यही अपडेट जारी किया है।
Surveyकुछ Honor 20 यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि उनके स्मार्टफोन्स को मैजिक यूआई 3.0 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। OTA अपडेट बिल्ड नंबर 10.0.0.168 (C431E9R3P7) का साइज़ 4.63GB है। विशेष रूप से, उपयोगकर्ता कंपनी के HiCare ऐप या सिस्टम अपडेटर के माध्यम से विभिन्न बिल्ड प्राप्त कर रहे हैं। नया जारी किया गया अपडेट सामान्य एंड्रॉइड 10 सुविधाओं को जोड़ता है।
Honor View 20 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
Honor View 20 मोबाइल फोन को एंड्राइड पाई पर आधारित मैजिक UI 2.0 पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.4-इंच की एक FHD+ TFT LCD ऑल-व्यू डिस्प्ले मिल रही है, जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा मोबाइल फोन में एक ओक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन को 6GB की रैम के अलावा एक 8GB की रैम ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 128GB और 256GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। हालाँकि आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा नहीं सकते हैं।
Honor View 20 मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसमें एक 25MP फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जो इस मोबाइल फोन की सबसे बड़ी खासियत के रूप में देखा जा सकता है। अगर हम फोन को शक्ति प्रदान करने के लिए बैटरी आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।
Honor View 20 कीमत
Honor View 20 मोबाइल फोन को जैसा कि आप जानते हैं कि दो अलग अलग रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। आप इस मोबाइल फोन यानी Honor View 20 के 6GB रैम ऑप्शन को EUR 569 यानी लगभग Rs 46,100 में खरीद सकते हैं, इसके अलावा अगर इसके 8GB रैम ऑप्शन की चर्चा करें तो इसे आप EUR 649 यानी लगभग Rs 52,500 की कीमत में ले सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile