Honor V30 में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा, जानिये कैसा दिखने वाला है फोन

HIGHLIGHTS

Honor V30 स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा, ड्यूल कैमरा होल पंच के साथ 26 नवम्बर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है

इस मोबाइल फोन के कुछ कैमरा सैंपल भी सामने आये हैं

Honor V30 में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा, जानिये कैसा दिखने वाला है फोन

Honor V30 चीन में 26 नवंबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च के लिए तैयार है,  इसके अलावा Huawei के एक सब-ब्रांड के तौर पर हमें इस मोबाइल फोन में टॉप-ऑफ-लाइन हार्डवेयर और कुछ दिलचस्प विशेषताएं होने की उम्मीद है। अभी फोन को लॉन्च होने में कुछ समय बाकी है लेकिन इसके पहले ही इसे लेकर लीक और टीज़र आना शुरू हो गए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Honor की ओर से एक विडियो वीडियो टीज़र जारी किया है, जिनमें से एक यह दर्शाता है कि Honor V30 ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होने वाला है। इसके अतिरिक्त, Honor के व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष ने फोन के लिए कुछ प्रचार करने के लिए Honor V30 के कुछ कैमरा सैंपल साझा किया है, जिसे 60-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

हाल ही में हॉनर के अपकमिंग फोन Honor V30 Pro 5G मोबाइल फोन के लॉन्च की जानकरी मिली है। हॉनर के प्रेजिडेंट Zhao Ming ने इस बात से पर्दा उठाते हुए यह कहा है कि 5G  कनेक्टिविटी के साथ आने वाला Honor V30 Pro अगले महीने यानी नवंबर में लॉन्च किया जायेगा। हालांकि लॉन्च की आधिकारिक डेट नहीं बतायी गयी है।

Honor President Zhao Ming की मानें तो यह अपकमिंग हॉनर फोन Stand Alone और Non-Stand Alone मॉडल्स के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह फ़ोन युवा पीढ़ी को ज़्यादा आकर्षित कर सकता है।

रूमर्स की मानें तो Honor V30 Pro 5G मॉडल लाइन अप का हिस्सा होगा। इस  फोन में Kirin 990 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही ऑप्टिक्स के तहत फोन में 60MP का रियर कैमरा और OLED स्क्रीन दी जा सकती है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में ड्यूल पंच होल भी दिया जा सकता है। 

Honor V30 मॉडल में Kirin 990 का 4G version इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही LCD स्क्रीन सिंगल पंच होल के साथ। इसके वैनिला मॉडल में 22.5W वार्डस और 40W वायर्ड और 15W वायरलेस के इस्तेमाल Pro वैरिएंट में किया जा सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile