मात्र 12,999 रुपये में मिल रहा है Honor Play
25-29 जुलाई तक है ऑफर
अमेज़न से खरीदें
Amazon India पर Honor फ्रेंडशिप डेज़ सेलिब्रेशन चल रहा है जिस दौरान Honor Play स्मार्टफोन को बहुत ही किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। यह सेल 25 से 29 जुलाई तक चलेगी और इन पांच दिनों में इस बजट गेमिंग स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रूपये में लॉन्च किया गया था लेकिन इन पांच दिनों में फोन को 12,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है।
SurveyHonor Play को Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड द्वारा खरीदने नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। अगर Axis bank डेबिट कार्ड होल्डर्स डेबिट कार्ड द्वारा EMI पर डिवाइस खरीदने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं और Axis bank के क्रेडिट कार्ड से EMI करवाने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Honor Play स्पेसिफिकेशंस
Honor Play स्मार्टफोन HiSilicon किरिन 970 SoC द्वारा संचालित है और दो वेरिएन्ट्स में पेश किया गया है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है, स्मार्टफोन में एक हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट दिया गया है और फोन डुअल- VoLTE सपोर्ट करता है।
Honor Play में 6.3 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। डिवाइस की डिस्प्ले में नोट मौजूद हैं जहाँ, फ्रंट कैमरा, इयरपीस और सेंसर्स को जगह दी गई है।
फोन के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया है। इसके अलावा डिवाइस के फ्रंट पर एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आपको फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट लॉक मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile