मात्र Rs 6,499 की कीमत में आने वाले इस मोबाइल फोन की आज दोपहर 12:00 बजे Flipkart पर होगी सेल

HIGHLIGHTS

आज दोपहर 12:00PM पर फ्लिप्कार्ट पर Honor 9S स्मार्टफोन की सेल होने जा रही है

आपको बता देते है कि Honor 9S स्मार्टफोन को मात्र Rs 6,499 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है

Honor 9S स्मार्टफोन मात्र एक ही वैरिएंट यानी 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल में ही उपलब्ध है

मात्र Rs 6,499 की कीमत में आने वाले इस मोबाइल फोन की आज दोपहर 12:00 बजे Flipkart पर होगी सेल

Honor की ओर से अभी हाल ही में बाजार में पेश किये गए उसके लेटेस्ट स्मार्टफोन यानी Honor 9S को आज भारत में सेल के लिए Flipkart पर लाया जाने वाला है। Honor 9S स्मार्टफोन की यह सेल Flipkart पर आज दोपहर 12 बजे होने वाली है। आपको बता देते हैं कि Honor 9 सीरीज के तहत कंपनी की ओर से Honor 9A और Honor 9S जैसे नए और लेटेस्ट स्मार्टफोंस को लॉन्च किया गया है। इन फोंस को भारत में एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान Honor MagicBook 15 लैपटॉप के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Honor 9S की भारत में कीमत 

Honor 9S स्मार्टफोन को भारत में मात्र Rs 6,499 की मामूली कीमत में लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल फोन को मात्र एक ही वैरिएंट में भी ख़रीदा जा सकता है, आपको बता देते है कि Honor 9S स्मार्टफोन को मात्र 2GB रैम और 32GB स्टोरेज में ही ख़रीदा जा सकता है, Honor 9S एक ही सिंगल वैरिएंट में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन को भारत में यानी Honor 9S लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारत में ब्लू और ब्लैक रंगों में ख़रीदा जा सकता है। आप आज दोपहर 12 बजे इस मोबाइल फोन को Flipkart के माध्यम से यानी यहाँ पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।

Honor 9S स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर्स 

Honor 9S यहाँ पर नजर आ रहे सबसे किफायती फोंस में से एक है। यह 5.45-इंच की डिस्प्ले के साथ आता है जो 1440 x 720 पिक्सल के एचडी + रिज़ॉल्यूशन की पेशकश करता है। फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ मीडियाटेक हेलियो पी 22 SoC है। यह एंड्रॉइड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर चलता है और 3,020mAh की बैटरी पैक करता है। 

इसके अलावा अगर हम Honor 9 सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Honor 9A में 6.3 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 1600 x 720 पिक्सल्स का रिज़ॉल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच है। फोन में मीडियाटेक हेलियो P22 SoC, 3GB रैम और 64GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इसमें पीछे की तरफ 5,000mAh की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर है।   

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile