Honor 8X स्मार्टफोन ड्यूल 4G सपोर्ट और स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग के साथ लॉन्च
Honor ने आखिर अपने Honor 7X की पीढ़ी के नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, यह डिवाइस Honor 8X के तौर पर लॉन्च किया गया है।
Honor ने आखिर अपने Honor 7X की पीढ़ी के नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, यह डिवाइस Honor 8X के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालाँकि Honor 8X स्मार्टफोन में पिछले मुकाबले डिजाईन से लेकर हार्डवेयर और कैमरा से लेकर बैटरी सभी स्पेक्स और फीचर्स में बदलाव मौजूद हैं। हालाँकि इसके अलावा कंपनी ने अपने एक अन्य स्मार्टफोन Honor 8X Max के तौर पर लॉन्च किया है। इसे स्नेपड्रैगन चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसा लग रहा है कि Honor 8X Max स्मार्टफोन को Xiaomi की Mi Max लाइनअप को टक्कर देने के लिए उतारा गया है। अब अगर हम Honor 8X स्मार्टफोन की चर्चा करें तो यह डिवाइस एक ग्लास बिल्ड के साथ लॉन्च हुआ है, जो Kirin 710 चिपसेट के साथ 3750mAh क्षमता की बैटरी से लैस है, और इसमें आपको स्लो-मोशन विडियो रिकॉर्डिंग भी दी गई है।
SurveyHonor 8X के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Honor 8X एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इस डिवाइस को Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन के अलावा Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के अलावा अन्य स्मार्टफोंस को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एक 6.5-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, यह एक 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें आपको किरिन 710 मिड-रेंज प्रोसेसर मिल रहा है।
फोन में आपको अलग अलग रैम के अलावा अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट भी मिल रहे हैं, इस डिवाइस को आप 4GB/6GB रैम के साथ 32GB/64GB/128GB स्टोरेज वैरिएंट में ले सकते हैं। इसके अलावा इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में एक 20-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें एक 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। फोन में एक 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
Honor 8X स्मार्टफोन में एक 3750mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। जो फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन में GPU Turbo तकनीकी भी दी गई है, जिससे गेमिंग परफॉरमेंस में सुधार होता है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ड्यूल 4G, वाई-फाई 80.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB Type C पोर्ट दिया गया है।
Honor 8X की कीमत और उपलब्धता
हालाँकि भारत में इस डिवाइस को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे भारत में अगले महीने या उसके कुछ दिन बाद ही लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत Rs 14,999 होने के आसार हैं। असल में यह डिवाइस चीन के बाजारों में उपलब्ध हो गया है। और यशान इसे ब्लैक, ब्लू, रेड और पर्पल रंगों में लिया जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में 1399 युआन यानी लगभग Rs 14,433 और 6GB रैम और 64GB स्टोरेज को 1599 युआन यानी लगभग Rs 16,490 में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को 1899 युआन यानी लगभग Rs 19,591 में लॉन्च किया गया है।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile