8 मई को Google Pixel 3a और 3a XL भारत में होंगे लॉन्च, Flipkart पर दिखा लैंडिंग पेज

HIGHLIGHTS

7 मई को होगी Google I/O एनुअल डेवलपर्स कांफ्रेंस

फ्लिपकार्ट पर हुआ लैंडिंग पेज तैयार

8 मई को भारत में लोंच होंगे Google Pixel 3a और 3a XL

8 मई को Google Pixel 3a और 3a XL भारत में होंगे लॉन्च, Flipkart पर दिखा लैंडिंग पेज

Google अपने मिड-रेंज स्मार्टफोंस Google Pixel 3a और 3a XL को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कम्पनी ने Google I/O एनुअल डेवलपर्स कांफ्रेंस के दौरान 7 मई को लॉन्च इवेंट शेड्यूल किया है जहां इन फोंस को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ऐसा हो सकता है कि ग्लोबल डेब्यू के एक दिन बाद ही Pixel 3a और Pixel 3a XL को भारत में लॉन्च कर दिया जाए। फ्लिपकार्ट ने संकेत देते हुए एक अलग लैंडिंग पेज भी तैयार किया है।

Flipkart पर आए टीज़र को देखते हुए पता चलता है कि नए पिक्सल फोंस को 8 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा जो कि Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोंस होंगे। इन पिक्सल फोंस के बारे में कई लीक्स सामने आए हैं। अभी फोंस की अन्य जानकारी या भारतीय कीमत के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

हाल ही में दोनों फोंस को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशंस प्राप्त हुआ था इसी दौरान खुलासा हुआ था कि कुल 8 वैरिएंट्स Bluetooth SIG से गुज़रे हैं जिनमें चार Pixel 3a और Pixel 3a चार Pixel 3a XL के वैरिएंट्स हैं।

पिछले लीक्स से पता चला है कि Google Pixel 3a में 5.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी और डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट और 4GB रैम से लैस होगा। दूसरी ओर Google Pixel 3a XL में 6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकती है जो स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आएगा।

XL वैरिएंट को 4GB रैम के साथ पेश किया जाएगा और दोनों ही फोंस में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोंस में ओरिजिनल Pixel 3 मॉडल्स का कैमरा देखने को मिल सकता है।

जहां तक कीमत की बात है 3a की कीमत $500/€450 रह सकती है जबकि 3a XL की कीमत $600/€530 से शुरू होती है। दोनों स्मार्टफोंस को वाइट, ब्लैक और पर्पल कलर्स में पेश किए जाने की उम्मीद है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile