आपकी हर ऑनलाइन खरीदारी पर रहती है गूगल की नज़र

HIGHLIGHTS

Google ऑनलाइन खरीदारी पर रखता है नज़र

कम्पनी के अनुसार वेब टूल डाटा को गोपनीय बनाए रखता है

आपकी हर ऑनलाइन खरीदारी पर रहती है गूगल की नज़र

क्या आप जानते हैं Google आपकी सभी ऑनलाइन खरीदारी पर नज़र रखता है? अगर नहीं तो आपको बता दें, CNBC की रिपोर्ट में सामने आया है कि जीमेल अकाउंट पर आने वाली पेमेंट रिसिप्ट के ज़रिए Google आपकी सभी ऑनलाइन खरीदारी पर नज़र रखता है। कम्पनी का दावा है कि वेब टूल यूज़र्स के डाटा को गोपनीय रखता है। गूगल ने यह भी कहा कि इस तरह की निजी जानकारी का इस्तेमाल कम्पनी व्यक्तिगत विज्ञापन के लिए नहीं करती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

2017 में कम्पनी ने कहा था कि जीमेल पर मैसेजेस से इकठ्ठे हुए डाटा का उपयोग व्यक्तिगत विज्ञापनों के लिए नहीं किया जाएगा। गूगल ने दा वर्ज के साथ बातचीत में कहा कि, “एक जगह पर आपकी खरीदारी, बुकिंग या सब्सक्रिप्शन पर आसानी से नज़र रखने में सहायता करने के लिए हमने एक व्यक्तिगत केंद्र बनाया है जिसे केवल आप देख पाएंगे”।

कम्पनी ने यह भी कहा कि, इस जानकारी को यूज़र्स किसी भी समय डिलीट कर सकते हैं। कम्पनी विज्ञापन के लिए यूज़र्स के जीमेल अकाउंट से इमेल रिसिप्ट और पर्चेज़ पेज पर कन्फर्मेशन मैसेज सहित किसी भी जानकारी का इस्तेमाल नहीं करती है। हालांकि, गूगल ने यह नहीं बताया कि यह टूल कितने समय से एक्टिव है।

हाल ही में, विश्व भर की सरकारों द्वारा टेक कम्पनियों पर प्राइवेसी से जुडी कमी को दूर करने के लिए गूगल ने अपने प्लेटफार्म पर अतिरिक्त सिक्योरिटी और प्राइवेसी टूल्स की घोषणा की थी। पिछले महीने कम्पनी ने यूज़र्स को अपनी लोकेशन हिस्ट्री और वेब और ऐप की एक्टिविटी की जानकारी को सुरक्षित रखने की समय सीमा तीन या 18 महीने चुनने की सहूलियत दी थी।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile