11 जून के लॉन्च से पहले सामने आई Galaxy M40 की स्पेसिफिकेशंस

HIGHLIGHTS

मिल सकती है छोटी बैटरी

20 हज़ार के करीब होगी कीमत

अमेज़न पर किया जाएगा सेल

11 जून के लॉन्च से पहले सामने आई Galaxy M40 की स्पेसिफिकेशंस

Samsung 11 जून को भारत में अपना Galaxy M40 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग में भी ऐड किया गया है जिससे यह साफ़ हो जाता है कि डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म द्वारा सेल किया जाएगा। M-सीरीज़ के पिछले फोंस Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 की तरह इसे भी सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर भी सेल किए जाने की उम्मीद है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पिछले टीज़र्स में यह खुलासा हो चुका है कि Galaxy M40 को पंच-होल डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के चिपसेट के साथ उतारा जाएगा। हाल ही में Sammobile ने आगामी Samsung Galaxy M40 की सभी स्पेसिफिकेशंस को पोस्ट किया गया था जिससे पता चला था कि डिवाइस में 3,500mAh की छोटी बैटरी मिलेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 3,500mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा और डिवाइस में 6.3 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है और फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Galaxy M40 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा, दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा और तीसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। स्मार्टफोन को लेटेस्ट एंड्राइड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के One UI पर लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट Asim Warsi ने हाल ही में खुलासा किया था कि Galaxy M40 को करीब Rs 20,000 की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने 32 मेगापिक्सल का कैमरा और स्क्रीन साउंड तकनीक की ओर भी इशारा दिया है जो ट्रेडिशनल इयरपीस को रिप्लेस करेगा।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile