5,830mAh की बैटरी के साथ आ सकता है Galaxy M20s
Galaxy M20s पर चल रहा है काम
6,000mAh बैटरी से होगा लैस
Samsung अपनी Galaxy A और Galaxy M सीरीज़ पर काम कर रहा है। Galaxy M सीरीज़ को भारत में काफी पसंद किया गया है और लाइनअप में कुल चार स्मार्टफोंस भारत में उपलब्ध हैं। ये चार फोंस गैलेक्सी M10, M20, M30 और M40 हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक, कम्पनी Samsung Galaxy M20s स्मार्टफोन पर काम कर रही है।
SurveyDutch वेबसाइट Galaxy Club की नई रिपोर्ट के से पता चलता है कि Galaxy M20s पर काम चल रहा है। Galaxy M20s स्मार्टफोन Galaxy M20 पर आधारित होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में 5,830mAh की बैटरी मिलेगी जो स्मार्टफोन की खासियत बनेगी। पिछले Galaxy M20 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 5,830mAh रेटेड कैपेसिटी है और इसका मतलब है की बैटरी की कैपेसिटी 6,000mAh है। हालांकि, अभी डिवाइस के लॉन्च का पता नहीं चला है।
Galaxy M20s केवल ऐसा फोन नहीं है जिसके नाम में S जोड़ा गया है बल्कि कम्पनी Galaxy A20s, A30s और A70s फोंस पर भी काम चल रहा है। हालांकि, अभी डिवाइस के लॉन्च और कीमत का पता नहीं चला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile