Xiaomi के इन स्मार्टफोंस को जल्द ही मिलने वाला है MIUI 10 का अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में?

Xiaomi के इन स्मार्टफोंस को जल्द ही मिलने वाला है MIUI 10 का अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में?
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने 7 जून को अपने MIUI 10 के ग्लोबल ROM को रोलआउट कर दिया था, अभी तक यह बीटा वर्जन में ही उपलब्ध है।

जैसा कि आपको याद ही होगा कि Xiaomi ने पिछले 31 मई को अपने MIUI 10 प्लेटफार्म की घोषणा की थी, इसके अलावा कंपनी ने इस बात की भी जानकारी इसी समय दी थी कि आखिर चीन में यह किन किन स्मार्टफोंस में नज़र आने वाला है, इस समय मोबाइल फोंस की पूरी लिस्ट को जारी किया गया था।

इसके अलावा इस प्लेटफार्म को 1 जून को रोल आउट भी कर दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने भारत में अपने एक इवेंट के दौरान अपने दूसरी पीढ़ी के सेल्फी स्मार्टफ़ोन Redmi Y2 को 7 जून को भारत में लॉन्च कर दिया था, इसी के साथ कंपनी ने इसकी घोषणा भारत में भी कर दी थी, इसका मतलब है कि 31 मई को चीन में देखे जाने के बाद इसे 7 जून को भारत में भी पेश करा दिया गया था। 

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

हम जानते हैं कि अभी के लिए कुछ स्मार्टफोंस पर इसका बीटा वर्जन काम कर रहा है, इसके अलावा कुछ फोंस ऐसे भी हैं जो इस अपडेट के लिए एलिजिबल हैं। इन स्मार्टफोंस में Mi MIX 2, Mi 6, Mi 5s Plus, Mi 5s, Mi 5, Mi 4, Mi 3, Mi Note 2, Mi Max 2, Mi Max, Redmi Note 5 इंडिया, Redmi Note 5 Pro, Redmi Note 5A, Redmi Note 5A Prime, Redmi Note 4 MTK, Redmi Note 4X, Redmi Note 3 Qualcomm, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi 4, Redmi 4A, Redmi 3S, Redmi Y2, Redmi Y1 Lite, Redmi Y1 शामिल हैं। 

Xiaomi के इस नए ROM में आपको डिजाईन को लेकर बहुत से बदलाव नजर आने वाले हैं, इसके अलावा इस बार कंपनी ने AI इंटीग्रेशन पर ज्यादा ध्यान दिया है। इस नए ROM में जो सबसे खास फीचर नजर आ रहा है, वह इसका AI portrait mode है। कंपनी के कहना है कि इसके माध्यम से Bokeh Images की क्षमता में बढ़ावा होगा, इसके अलावा सिंगल या ड्यूल दोनों ही तरह के कैमरा के साथ यह काम करने वाला है। 

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo