Flipkart: iPhone 13 पर दे रहा डायरेक्ट 9,000 रुपये की भारी छूट, क्या आपने देखा ऑफर?

Flipkart: iPhone 13 पर दे रहा डायरेक्ट 9,000 रुपये की भारी छूट, क्या आपने देखा ऑफर?
HIGHLIGHTS

iPhone 13 पर Flipkart दे रहा है सीधे 12% की छूट

स्मार्टफोन पर Rs 20,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी है उपलब्ध

iPhone 12 Pro Max पर Cashify दे रहा 30% का भारी डिस्काउंट

Flipkart फ्लैगशिप फोंस पर एक और शानदार डील लेकर आ गया है। इस बार Flipkart iPhone 13 पर कई बढ़िया डील्स ऑफर कर रहा है जिससे इसकी कीमत घटकर ₹41,999 तक हो सकती है। फ्लिपकार्ट iPhone 13 के वनीला वेरिएंट पर सीधे 12% की छूट दे रहा है जिससे इसकी कीमत रिटेल के प्राइस (₹69,900) से घटकर ₹60,999 हो जाती है। इसके अतिरिक्त, Flipkart स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिससे iPhone 13 की कीमतों में ₹20,000 तक की गिरावट लाई जा सकती है। अगर आप अधिक से अधिक एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाने में कामियाब होते हैं, तो आप iPhone 13 को सिर्फ ₹40,000 खरीद पाएंगे। फ्लिपकार्ट सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर इंसटैंट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इसके अतिरिक्त, iPhone 13 Flipkart एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। 

iPhone 13

Cashify भी अपनी 'Cashify Bumper iPhone Sale' में कुछ अच्छे ऑफर्स दे रहा है जो कि 12 जनवरी से शुरू हो चुकी है और 15 जनवरी को इसका आखिरी दिन होगा। सेल में, ठीक करके नए जैसे बनाए गए iPhones की कीमत सिर्फ ₹21,999 से शुरू होगी। 

यह भी पढे: Rs 61 Jio 5G Data Pack: इन प्लांस के साथ करेगा काम, आप किस प्लान को करेंगे सब्सक्राइब?

"Cashify का दावा है कि, ग्राहक 30% डिस्काउंट यानि लगभग Rs 67,999 की कीमत में iPhone 12 Pro Max पर अपग्रेड कर सकते हैं। वहीं iPhone 11 की कीमत Rs 29,499 से शुरू होती है और iPhone X की कीमत Rs 21,99 से शुरू होती है।" सिर्फ यही नहीं, Cashify अन्य फोंस पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है जैसे कि Samsung Galaxy S21 Plus(₹35,999) और कई दूसरे फोंस इनमें शामिल हैं। 

iPhone 13

दोबारा iPhone 13 की बात करें तो, यह ऐप्पल के लेटेस्ट फोन iPhone 14 की पिछली जनरेशन का स्मार्टफोन है। अगर iPhone 13 की तुलना iPhone 14 से की जाए, तो ये दोनों फीचर्स और डिजाइन के मामले में लगभग एक जैसे हैं। अब, फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 पर मिल रही ₹20,000 की छूट आपके द्वारा एक्सचेंज किए जा रहे आपके पिछले फोन की कंडिशन पर निर्भर करती है। एक्सचेंग करने के लिए आपका पुराना फोन एक अच्छी कंडिशन में होना चाहिए और उसपर कोई स्क्रैच या किसी भी तरह का डैमेज नहीं होना चाहिए। ऑफर फोन पर भी निर्भर करता है। 

यह भी पढे: Samsung Galaxy S23 को प्री-बुक करने पर मिल रहा है खास ऑफर, क्या आपने किया प्री-बुक

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo