Coronavirus effect: MWC 2020 हुआ कैंसिल…

Coronavirus effect: MWC 2020 हुआ कैंसिल…
HIGHLIGHTS

24 से 27 फरवरी तक होना था इवेंट

कई कम्पनियां आने से कर चुकी हैं इनकार

GSMA ने किया MWC रद्द

Mobile World Congress इस साल आयोजित नहीं किया जाएगा। MWC 2020 को 24 फरवरी से 27 फरवरी के बीच Barcelona, Spain में आयोजित किया जाना था लेकिन आज निर्माताओं ने टेक शो को रद्द करने का निर्णय लिया है और इसका कारण चीन से फैला Coronavirus है। कम्पनियां लगातार MWC और प्री MWC इवेंट्स को निष्कासित कर रही हैं और अब कुछ हफ्ते पहले ही इवेंट को निरस्त करने का फैसला किया है। हालाँकि, यह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

MWC को आयोजित करने वाले GSM Association ने अब तक भी कई प्रेस रिलीज़ जारी कर के कहा था कि चीज़ें नियोजित की जाएंगी लेकिन आज अचानक से कम्पनी के बोर्ड ने लगातार कैंसिलेशन को देखते हुए MWC टेक शो को इस साल के लिए रोक दिया है। अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि प्री-MWC इवेंट 22 और 23 फरवरी को क्या होने वाला है।

MWC 2020: किन कंपनियों ने अटेंड करने से मना किया?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी  Vivo ने यह भी घोषणा की है कि वह MWC 2020 में भाग नहीं ले रही है। कंपनी ने कहा कि वह अपना APEX 2020 कॉन्सेप्ट फोन यहाँ MWC 2020 में प्रदर्शित करने वाली थी, हालाँकि कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमारे कर्मचारियों और जनता की सेहत और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" एलजी और जेडटीई मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में प्रदर्शन नहीं करने की योजना की घोषणा करने वाले सबसे पहले ब्रांड्स थे। 

हालांकि, एक बड़ा प्रदर्शक जो इस इवेंट से बाहर हो गया है, वह नाम एरिक्सन का है। स्वीडिश नेटवर्किंग और दूरसंचार कंपनी ने घोषणा की कि वह MWC 2020 को अटेंड नहीं कर रही है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की कि उसके कर्मचारी और ग्राहक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसने आगे कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एरिक्सन ने इसके बजाय "एरिक्सन अनबॉक्स" नामक स्थानीय कार्यक्रमों में MWC के लिए निर्मित डेमो और सामग्री दिखाने का एक अन्य प्लान बनाया है। इस कार्यक्रम में कंपनी अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स और इनोवेशन का प्रदर्शन करने वाली है।

चीनी नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी ZTE  से उम्मीद की जा रही है कि वह इवेंट में अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन कंपनी किसी भी बड़े लॉन्च इवेंट को यहाँ आयोजित नहीं कर सकती है। स्मार्टफोन निर्माताओं में, LG और Sony दोनों ने MWC 2020 को अटेंड न करने का फैसला लिया है। वैश्विक स्तर पर एक और बड़े खिलाड़ी सैमसंग ने इस साल MWC में अपनी उपस्थिति दर्ज न करने की घोषणा भी कर दी है। सोनी और एलजी के बाहर होने के साथ, नोकिया (एचएमडी ग्लोबल), रियलमी और कुछ अन्य ब्रांड्स भी इस इवेंट से अपने आपको अलग कर रहे हैं।

Source

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo