Coolpad Cool 5 भारत में लॉन्च, डुअल कैमरा, 4,000mAh बैटरी और प्राइस सिर्फ…
4,000mAh की बैटरी से लैस है Coolpad Cool 5
16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है मौजूद
Rs 7,999 में लॉन्च हुआ है डिवाइस
स्मार्टफोन निर्माता Coolpad ने भारत में अपना नया budget smartphone Coolpad Cool 5 लॉन्च किया है। कम्पनी ने लॉन्च के दौरान डिवाइस की specifications, price और उपलब्धता पर भी रौशनी डाली है। Coolpad Cool 5 को इंडिया में Rs 7,999 की कीमत में launch किया गया है। प्राइस को देखते हुए कहा जा सकता है कि डिवाइस की टक्कर में Xiaomi, Realme, Motorola और Samsung आदि के कई फोंस मौजूद हैं।
SurveyCoolpad Cool 5 Specifications
Coolpad Cool 5 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है तथा डिवाइस के टॉप पर ड्यूड्रॉप नौच मौजूद है और फोन को 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो MT 6762 SoC द्वारा संचालित किया गया है जो कि ओक्टा कोर CPU है और 2GHz पर क्लोक्ड है। Coolpad ने डिवाइस में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प रखा है और साथ ही दमदार 4,000mAh की बैटरी को भी पेश किया गया है।
कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। phone के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में माइक्रो USB पोर्ट, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, FM रेडियो, 3.5-m ऑडियो सॉकेट आदि मिल रहे हैं। कलर विकल्पों की बात करें तो Coolpad Cool 5 को ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट गोल्ड और मिडनाईट ब्लू विकल्प में पेश किया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile