यहाँ जानें Realme X में कैसा होगा कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा

HIGHLIGHTS

91.2% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आ सकता है Realme X

डिवाइस में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने की कंपनी ने की पुष्टि

Realme X के साथ आ सकता है Realme X Youth Edition

यहाँ जानें Realme X में कैसा होगा कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी अपने लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन Realme X को चीनी मार्केट में 15 मई को लॉन्च कर सकता है। साथ ही कंपनी Realme X Youth Edition यानी Realme X Lite को भी Realme X के साथ लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि Realme X Youth Edition स्मार्टफोन Realme 3 Pro रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। मार्किट में यह अपकमिंग फ़ोन Xiaomi के Redmi फ्लैगशिप फोन को टक्कर दे सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हाल ही में मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक Realme X में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही डिवाइस 91.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आ सकता है। कंपनी ने फ़ोन से जुड़ी इस जानकारी को Weibo पर लॉन्च से पहले ही पोस्ट किया था।

आपको बता दें कि Realme X डिवाइस को लेकर कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इसका पॉप सेल्फी कैमरा बिना किसी नुकसान के करीब 200,000 बार बाहर निकल सकता है। कंपनी ने Weibo पर इस बात की घोषणा की है कि Realme X में एमोलेड डिस्प्ले होगा।

Realme X की अनुमानित कीमत

रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के तीन वैरिएंट आ सकते हैं। शुरुआती वैरिएंट 6 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज के साथ 1,599 चीनी युआन यानी करीब 16,500 रुपये में आ सकता है। वहीँ इसके 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन यानी करीब 18,500 रुपये और 1,999 चीनी युआन यानी करीब 20,600 रुपये हो सकती है।

ये हैं Realme X की अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

अबतक मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme X स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होने का दावा है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। Realme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile