आज दोपहर 12 बजे Oneplus 7 Pro की सेल, खास प्राइम मेम्बर्स के लिए

HIGHLIGHTS

Oneplus 7 Pro को खरीदने का मौका

अमेज़न पर होगी सेल

आज दोपहर 12 बजे Oneplus 7 Pro की सेल, खास प्राइम मेम्बर्स के लिए

अगर आप अमेज़न प्राइम मेम्बर हैं तो आज दोपहर 12 बजाए Oneplus 7 Pro स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं. आज भारत में Oneplus 7 Pro की पहली सेल है हालांकि यह सेल अभी केवल अमेज़न प्राइम मेम्बर के लिए है. आज दोपहर 12 बजे यह सेल शुरू होगी. सेल के दौरा SBI कार्ड यूज़र्स को खास डिस्काउंट मिल रहा है इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर्स भी शामिल हैं. OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro मोबाइल फोंस में आपको Pro वैरिएंट में कुछ ज्यादा अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं. जैसा कि पिछले कई लीक आदि में देखने को मिला है, कि OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको एक ‘Fluid’ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, आपको बता देते हैं कि किसी भी वनप्लस डिवाइस में इस तरह की स्क्रीन पहली दफा ही देखने को मिली है. यह एक QHD+ पैनल है, और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 7 Pro कीमत और ऑफर

OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन को तीन अलग अलग वैरिएंट्स में लिया जा सकता है. इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 48,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को आप (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 52,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 8GB रैम और 256GB मॉडल में Nebula Blue रंग में लेना चाहते हैं तो आपको यह क्रमश: Rs 52,999 और Rs 57,999 में मिलने वाला है. इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को आप आलमंड रंग में Rs 52,999 की कीमत में ले सकते हैं. 

Jio की ओर से पहले ही इस बात की घोषणा की जा चुकी है कि इस मोबाइल फोन के साथ आपको Rs 9,300 के लाभ मिलने वाले हैं. आपको बी अत देते हैं कि इन लाभ को दो अलग अलग भागों में विभाजित किया गया है. आपको Rs 299 के पहले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर लगभग Rws 5,400 काकैशबैक मिलने वाला है. इसके अलावा आपको यह कैशबैक Rs 150 की कीमत में 36 वाउचर्स के तौर पर मिलने वाला है. यह आपको मायजियोऐप में मिलने वाला है. 

OnePlus 7 Pro स्पेसिफिकेशन

OnePlus 7 Pro में आपको एक मेटल बिल्ड मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा आपको इसमें एक ऑल-ग्लास डिजाईन दिया गया है. फोन में फ्रंट और बैक पर अआप्को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिल रहा है. जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-inch की full AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, यह एक QHD+ पैनल है. फोन को DisplayMate की ओर से A+ रेटिंग दी गई है.

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile