मोबाइल निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी के एंड्राइड स्मार्टफ़ोन प्रिव की आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 699 डॉलर (करीब Rs. 45,500) रखी गई है और यह अमेरिका में 6 नवंबर से उपलब्ध होगा. फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, कंपनी की वेबसाइट ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफ़ोन अमेरिका के चुनिंदा टेलीकॉम नेटवर्क पर काम नहीं करेगा. यह स्मार्टफोन यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में क्रमशः 559 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब Rs. 55,700) और 899 कनाडा डॉलर (करीब Rs. 44,500) में मिलेगा. यह स्मार्टफ़ोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है. इसमें फिज़िकल कीबोर्ड भी है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4-इंच की QHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है. इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3GB की रैम, 32GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है. इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, NFC, माइक्रो USB-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरा भी दिया गया है.
यह स्मार्टफ़ोन 3410mAh की बैटरी से लैस है. कंपनी के अनुसार आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी. NFC फ़ीचर से लैस ब्लैकबेरी प्रिव में 4G LTE, 3G, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं.
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile