भारत के बेस्ट नोकिया फ़ोन्स 2018

भारत के बेस्ट नोकिया फ़ोन्स 2018
HIGHLIGHTS

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस साल के बेस्ट नोकिया स्मार्टफोन्स और उनकी खासियत क्या रही, तो यहाँ आप जान सकते हैं। आपको ड्यूल कैमरा के साथ कई ऐसे फ़ोन्स मिलेंगे जिनकी परफॉरमेंस अच्छी है।

यहाँ पर हम कुछ नोकिया फ़ोन्स की लिस्ट दे रहे हैं जिन्हें आप भारत में आँख बंद करके खरीद सकते हैं क्योंकि इनकी परफॉरमेंस कर स्पेसिफिकेशन इन्हीं ख़ास बनती है। कई प्राइस सेग्मेंट्स को लेकर हमने ये लिस्ट तैयार की है। आप अपने फीचर्स और बजट के हिसाब से इन फ़ोन्स को खरीद सकते हैं।

Nokia 8 Sirocco

इस समय इस स्मार्टफोन से बेहतर आपको कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि यह नोकिया की लेटेस्ट पेशकश में से एक है। स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ इसमें ग्लास सैंडविच डिज़ाइन दी गयी है जो दिखने में प्रीमियम लगता है। इसके साथ ही इसके बैक पैनल पर 12+13MP ड्यूल कैमरा के साथ Snapdragon 835 chipset  दिया गया है।

Nokia 7 Plu

यह फ़ोन 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है जो की यूज़र्स को निराश कर सकता है।  इसके साथ ही इसमें 12+13MP ड्यूल कैमरा है जो कि अच्छी बात है। यह डिवाइस Android One certified है और Snapdragon 660 SoC पर रन करता है।

Nokia 6.1 Plus

Nokia 6.1 Plus में यूज़र्स को डिस्प्ले के टॉप पर एक नॉच मिलेगा। इस साल पहले ही लॉन्च हुए नोकिया 6.1 के बेस्ड पर तैयार किया यह फ़ोन Snapdragon 636 chipset और बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा के साथ आता है।

Nokia 6 (2018)

Nokia 6 (2018)  या Nokia 6.1, इस साल लॉन्च हुए Nokia 6 का लेटेस्ट वर्ज़न है। यह डिवाइस Snapdragon 630 SoC के साथ कई और बदलाव के साथ आता है।

Nokia 5 2018

Nokia 5 2018 एक मिड-रेंज फ़ोन है जो एक अल्युमिनियम पैकेज में आता है कर जिसमें यूज़र्स को stock Android One UI के साथ MediaTek Helio P18 chipset का पावर मिलता है।

Nokia 5.1 Plus

Nokia 5.1 Plus नोकिया के नॉच फ़ोन्स में से एक है जिसमें 5.8 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ ही यह डिवाइस MediaTek Helio P60 SoC पर रन करता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो 13+5MP ड्यूल कैमरा से यह लैस है।

Nokia 3.1

Nokia 3.1 बजट स्मार्टफोन्स में से एक है जिसमें आपको 5.2 इंच डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ ही यह डिवाइस Mediatek MT6750 chipset पर रन करता है। यह डिवाइस Android One certified भी है। 

Nokia 2.1

Nokia 2.1 नोकिया के सबसे ज़्यादा किफायती मोबाइल्स में से एक है जो stock Android पर इस समय उपलब्ध है। इस फ़ोन में आपको 5.5इंच डिस्प्ले के साथ Snapdragon 425 chipset मिलता है।

Nokia 1

Android Oreo (Go Edition) OS के साथ आने वाला Nokia 1 लो हार्डवेयर पर काम करता है। इसमें आपको 1GB of RAM के साथ 4.5 इंच का डिस्प्ले इंटरचेंजबल रियर पैनल के साथ मिलता है।

Nokia 3310

यह एक iconic handset डिज़ाइन के साथ आता है लेकिन इसमें नए फीचर्स डालकरसौंपने ने इसे अपग्रेड किया है। आपको बता दें कि इस बदलाव में यूज़र्स के लिए नया Snake game  भी शामिल किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo