Asus Zenfone Max Pro M1 स्मार्टफोन को Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देने के लिए बाजार में उतारा गया था, इस डिवाइस की इसके पहले भी कई सेल हो चुकी हैं।
Asus ने भारत में Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देने के उदेश्य से Asus Zenfone max Pro M1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, इस डिवाइस ने अपने डिजाईन आदि को देखते हुए इसे टक्कर तो दी है लेकिन यह Xiaomi को नहीं टक्कर नहीं दे पाया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इस स्मार्टफ़ोन को आसुस की ओर से काफी बार सेल के लिए लाया जा चुका है, और आज एक बार फिर से इस डिवाइस को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से सेल के लिए लाया जाने वाला है। आज एक बार फिर से इस डिवाइस को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से दोपहर 12 बजे सेल के लिए लाया जाने वाला है।
Asus Zenfone Max Pro M1 की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस में एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 2180×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है। फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note 5 Pro डिवाइस में भी आपको यही चिपसेट मिल रहा है। फोन को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के अलावा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट में भी लॉन्च किया गया है। हालाँकि इसके एक 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वर्जन को जल्द ही Rs 14,999 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13-मेगापिक्सल और एक 5-मेगा[पिक्सल का ड्यूल सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको रियर कैमरा के साथ एक LED फ़्लैश मिल रही है, इसके अलावा आपको फ्रंट कैमरा के साथ एक सॉफ्ट फ़्लैश मिल रही है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद है, इसके अलावा यह एंड्राइड 8.1 Oreo के अलावा 5,000mAh क्षमता की बैटरी से भी लैस है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile