मोबाइल निर्माता कंपनी आसुस ने अपना नया स्मार्टफ़ोन जेनफोन गो 4.5 भारत में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 5,299 रखी है. यह स्मार्टफ़ोन एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन शोपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
यूज़र को स्मार्टफ़ोन के साथ 100GB की गूगल ड्राइव स्टोरेज दो साल के लिए मुफ्त मिलेगी. इसके अलावा आसुस वेब पर 5GB की स्टोरेज लाइफटाइम के लिए मुफ्त मिलेगी.
आसुस जेनफोन गो 4.5 स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 4.5-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 854×480पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन मीडियाटेक चिपसेट, 1.3GHz क्वाडकोर प्रोसेसर और 1GB रैम से लैस है. इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ इसमें ऑटो फोकस और LED फ़्लैश वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है.
इसके अलावा यह डुअल-सिम स्मार्टफोन 3G, वाई-फाई और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित ज़ेन यूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 1600mAh की बैटरी दी गई है. आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 काले रंग में उपलब्ध होगा.
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile