Asus जल्द Zenfone Max M2, और Zenfone Max Pro M2 के लिए जारी करेगा FOTA अपडेट

Asus जल्द Zenfone Max M2, और Zenfone Max Pro M2 के लिए जारी करेगा FOTA अपडेट
HIGHLIGHTS

असुस ने Zenfone Max M2, और Zenfone Max Pro M2 दोनों डिवाइसेज के लिए नए अपडेट की घोषणा की है और जल्द ही यह अपडेट जारी कर दिया जाएगा।

Asus ने अपने Zenfone Max M2, और Zenfone Max Pro M2 स्मार्टफोंस के लिए नया FOTA सिस्टम अपडेट जारी किया है। यह नया अपडेट Max M2 डिवाइस के लिए सिस्टम वर्ज़न नंबर 15.2016.1812.145 के साथ आया है जबकि Max Pro M2 के लिए इसका वर्ज़न नंबर 15.2016.1812.179 है। कम्पनी नए अपडेट्स को आसान बनाने के लिए एक चेंजलोग भी तैयार किया है, जहां यूज़र्स जान सकते हैं कि नए अपडेट में उन्हें क्या मिलने वाला है।

असुस ने दोनों डिवाइसेज़ के लिए दिसम्बर 2018 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच के साथ कैमरा परफॉरमेंस में सुधार और युज़ेबिलिटी पर भी काम किया है। Zenfone Max M2 यूज़र्स को रियर कैमरा की परफॉरमेंस में सुधार और फ्रंट कैमरा की विडियो रिकॉर्डिंग में भी सुधार देखने को मिल सकते हैं जिसे नए EIS इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ पेश किया गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट में इम्प्रूव्ड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल किया गया है। Zenfone Max Pro M2 के अपडेट की बात करें तो यह डिवाइस अपडेटेड कैमरा इंटरफेस, टचस्क्रीन फर्मवेयर, OS में टेक्स्ट ट्रांसलेशन और FM रेडियो में इम्प्रूव्ड नॉइज़ रिडक्शन को शामिल किया गया है।

घोषणा के अनुसार, FOTA अपडेट को जल्द जारी किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस अपडेट को इंक्रीमेंटल मैनर में जारी किया जाएगा, अर्थात कम्पनी कुछ ही डिवाइसेज़ के लिए यह अपडेट जारी करेगी और मॉनिटर करेगी कि अपडेट में कोई बग तो शामिल नहीं है। अगर कोई समस्या नहीं आती है तो बाद में अपडेट को बड़े पैमाने पर जारी किया जाएगा।

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo