Asus ROG Phone III को अगले महीने किया जा सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

जुलाई में आएगा Asus ROG Phone III

ROG Phone III का Tencent वर्जन चीन में होगा लॉन्च

Asus ROG Phone III को अगले महीने किया जा सकता है लॉन्च

Asus ROG Phone III को जुलाई में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। Geekbench और AnTuTu पर दिखने के बाद अब फोन को TENAA पर देखा गया है और हैंड्स-ऑन विडियो में भी देखा गया है। यह सीरीज़ में तीसरा गेमिंग फोन होगा जिसे चीन में अगले महीने लॉन्च भी किया जा सकता है। ROG Phone III को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Asus ने Tencent Games के साथ भी साझेदारी की है जिससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि ROG Phone III का Tencent वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। Tencent Games ने वेबो पर Republic of Gamers के साथ साझेदारी की घोषणा की है जिससे आगामी ROG Phone III के गेमिंग एक्सपीरियन्स को बढ़ाने के लिए काम करेगा।

ROG Phone II का Tencent वर्जन भारत में नहीं आया था। आइए ROG Phone III की लीक्ड हुई स्पेक्स पर नज़र डालते हैं…

Asus ROG Phone III लीक्ड स्पेक्स

Asus ROG Phone III में 6.59 इंच की FHD+ OLED स्क्रीन के साथ उतारा जाएगा जो 144Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC द्वारा संचालित किया गया है। फोन के एक वेरिएंट में 16GB रैम मिलेगी और इसे 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया जाएगा जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।  

स्नैपड्रैगन 865 SoC के फोन में Kryo 585 कोर होगा जो 3.09GHz पर क्लोक्ड होगा। Asus ROG Phone III की लाइव इमेज भी सामने आ गई है जो कि अब तक आए रेंडर्स से मेल खाती है। फोन के बैक का डिज़ाइन ROG Phone II से मिलता है।

इसके अलावा, LED ROG लोगो को फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ रखा गया है। Asus ROG Phone III का नया कैमरा मॉड्यूल एक टेलीफोटो सेन्सर के साथ आएगा और साथ ही अल्ट्रावाइड लेंस भी होगा जो हम पिछले फोन में भी देख चुके हैं। फोन एक भारी डिवाइस होने वाला है और इसकी थिकनेस 9.85mm तथा वज़न 240 ग्राम होगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile