अग्रणी मोबाइल फोन कंपनी एप्पल ने अपने उपभोक्ताओं से कहा है कि एप्पल के डिजिटल सहायक 'सीरी' द्वारा आईफोन की लॉक स्क्रीन में गोपनीय नोटीफिकेशन पढ़े जाने की समस्या दूर कर दी जाएगी।
अग्रणी मोबाइल फोन कंपनी एप्पल ने अपने उपभोक्ताओं से कहा है कि एप्पल के डिजिटल सहायक 'सीरी' द्वारा आईफोन की लॉक स्क्रीन में गोपनीय नोटीफिकेशन पढ़े जाने की समस्या दूर कर दी जाएगी। मैकर्यूमर्स ने एप्पल के हवाले से कहा, "हमें इस समस्या की जानकारी है और आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट में यह ठीक कर दी जाएगी।"
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
मैकर्यूमर्स ने गुरुवार को बताया कि आईओएस 11.3 संस्करण में यह सुधार होने की उम्मीद है जिसकी फिलहाल बीटा टेस्टिंग होनी बाकी है लेकिन एप्पल ने आईओएस 11.2.7 में भी अपडेट के साथ समस्या सुलझाई है।
एप्पल में समस्या यह है कि नोटीफिकेशन पढ़ने का निर्देश मिलने पर मोबाइल स्वामी को प्रमाणित किए बिना ही 'सीरी' फोन में मौजूद विभिन्न एप्स के सारे नोटीफिकेशन (गोपनीय भी) पढ़ सकती है।
ब्राजील की वेबसाइट मैकमैग्जीन ने इस सप्ताह ही इस समस्या से अवगत कराया था।