अपने फोल्डेबल डिवाइस के लिए Apple ने फाइल किया पेटेंट, दिखता है कुछ ऐसा

HIGHLIGHTS

डिवाइस के टॉप पर होगी protective cover layer

Samsung Galaxy Fold की तरह ही एप्पल डिवाइस अंदर से होगा फोल्ड

अपने फोल्डेबल डिवाइस के लिए Apple ने फाइल किया पेटेंट, दिखता है कुछ ऐसा

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने हाल ही में एक पेटेंट फाइल किया है। इस फाइल किये हुए पेटेंट में कंपनी ने अपने foldable device की एप्लीकेशन डाली है। यह डिवाइस अंदर की ओर फोल्ड होता है, ठीक सैमसंग के फोल्डेबल डिवाइस Samsung Galaxy Fold की तरह ही। Apple patent में टॉप पर डिवाइस में डिस्प्ले लेयर दी गयी है। इसके साथ ही इसमें protective cover layer भी टॉप पर दिया गया है जिससे डिवाइस को एक खास जगह (Fold पर हिन्ज की तरह) से फोल्ड किया जा सके या उसे झुकाया जा सके।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

प्रोटेक्टिव लेयर, जो कि डिस्प्ले के टॉप पर कथित तौर पर रहेगी, एक सिरेमिक मटेरियल से बानी होगी  जैसे कि glass, sapphire या zirconia. रूमर्स की  मानें तो 2020 तक एप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone आ सकता है। इसी बीच Apple का एक दूसरा पेटेंट भी सामने आया है जिसमें Smart Keyboard Folio का खुलासा हुआ है। इमेज के मुताबिक इसमें एक तरफ trackpad और दूसरी तरफ keyboard के साथ Apple Pencil-enabled touch area दिया जा सकता है।

Apple ने जनवरी 2018 में पेटेंट के लिए एप्लीकेशन फाइल की थी और ये उन्हीं पेटेंट ऍप्लिकेशन्स की सीरीज़ है। ऐसा पहली बार नहीं है जब एप्पल ब्रांड ने किसी फ्लेक्सिबल डिस्प्ले  के लिए पेटेंट फाइल किया हो, पहले भी touch sensors और बुक की तरह ऊपर की ओर से खुलने वाले हिस्से की तरह ही flexible iPhone के लिए भी पेटेंट फाइल किया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

सोर्स

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile