Android P: अभी तक HMD ग्लोबल की ओर से लॉन्च किये गए सभी नोकिया फोंस को मिलेगा यह अपडेट

Android P: अभी तक HMD ग्लोबल की ओर से लॉन्च किये गए सभी नोकिया फोंस को मिलेगा यह अपडेट
HIGHLIGHTS

HMD Global की ओर से अभी पेश किये गए सभी Nokia फोंस में आपको यह अपडेट जल्द ही नजर आ सकता है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस अपडेट को कंपनी के Go वैरिएंट्स पर भी देखा जाने वाला है।

HMD ग्लोबल ने इस बार की पुष्टि कर दी है कि उसकी ओर से लॉन्च किये गए अभी तक के सभी Nokia फोंस में आपको एंड्राइड P देखने को मिलने वाला है। हालाँकि अभी इस OS को बीटा वर्जन में ही पेश किया गया है, और इसके स्टेबल वर्जन को आने में अभी समय लग सकता है, लेकिन ऐसा होने से पहले ही यह घोषणा अपने आप में मायने रखती है। इस OS के स्टेबल वर्जन को इस साल लॉन्च होने जा रहे गूगल पिक्सल स्मार्टफोंस के आसपास ही लॉन्च किया जा सकता है। HMD ग्लोबल की ओर से इस साल तो कई स्मार्टफोंस को लॉन्च कर दिया गया है, इसके अलावा कंपनी ने 2017 में भी कुछ स्मार्टफोंस को लॉन्च किया था, जिनमें Nokia 3, Nokia 5, और Nokia 6 स्मार्टफोन शामिल हैं। 

इस लिस्ट में उन स्मार्टफोंस को शामिल किया गया है, (जिन्हें एंड्राइड P का अपडेट मिल सकता है) कजो काफी बेसिक वैरिएंट हैं, यहाँ तक कि एंड्राइड Go के साथ लॉन्च किये गए स्मार्टफोंस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसका मतलब है कि अगर आपके पास भी नोकिया के फोंस हैं तो आपके लिए इससे बढ़िया खबर हो ही नहीं सकती है। हालाँकि जिस समय इन स्मार्टफोंस को यह अपडेट मिलेगा, यह लगभग 2 साल पुराने हो चुके होंगे, लेकिन कंपनी के कहना है कि इन्हें समय समय पर अपडेट दिए जानते रहेंगे जिससे इन्हें सॉफ्टवेयर पर यह नया अपडेट काम करेगा। इस खबर से पर्दा कि ऐसा भी होने वाला है, कंपनी ने ग्लोबल मार्केटिंग मैनेजर Neil Broadley ने उठाया है, उन्होंने एंड्राइडअथॉरिटी को यह बात कही है। यह जानकारी उन्होंने Nokia 2.1, Nokia 3.1 और Nokia 5.1 के लॉन्च के आसपास ही दी है। 

इसके अलावा आपको बता दें कि भविष्य में आने वाले कुछ नोकिया स्मार्टफोंस में यह नया OS होने वाला है, इसके बारे में भी कंपनी ने पुष्टि की है। हालाँकि इस जानकारी के देने के अलावा कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है। 

यह नया अपडेट आपको कंपनी के एंड्राइड Go प्रोग्राम के तहत लॉन्च किये गए बजट स्मार्टफोंस जैसे Nokia 1, Nokia 2.1 पर भी देखने को मिल सकता है। हालाँकि ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह फुल वर्जन को शायद न संभल पाए लेकिन इस बात की घोषणा की जा चुकी है कि इन स्मार्टफोंस को भी यह अपडेट दिया जाने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo