Jio और Vodafone Idea दोनों ही टेलीकॉम कंपनीयाँ अपने ग्राहकों के लिए कई पोस्टपेड प्लान्स उपलब्ध कराती हैं. ऐसे में इनके कई प्लान एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं लेकिन इनके कुछ प्लान दम में काफी मेल खाते हैं. इनमें से एक है Jio का 349 रुपये का पोस्टपेड प्लान और Vodafone Idea का 451 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान.
Surveyअगर आप भी लगातार बढ़ती महंगाई में एक ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जो बिलकुल सस्ता है और जिसमें फायदे भी अच्छे मिलते हों तो आपको इन दोनों प्लान की तुलना एक बार पढ़ लेनी चाहिए. इस आर्टिकल में आपको इन दोनों ही कंपनीयों के 349 रुपये और 451 रुपये वाले प्लान्स के दाम से लेकर उनमें मिलने वाले फायदों तक सारी जानकारी देखने को मिलेगी.
Jio का 349 रुपये का रिचार्ज प्लान
Jio के 349 रुपये वाले इस पोस्टपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वौइस् कॉलिंग के साथ ही साथ प्रतिदिन के 100SMS मिलते हैं. इस प्लान में कुल 30GB का डाटा मिलता है और उसे इस्तेमाल करने के बाद इसके डाटा का प्राइस 10 रुपये प्रती GB का हो जाता है.
इस प्लान में कोई एड ऑन SIM नहीं मिलती है लेकिन इसमें ग्राहकों को JioTV और Jio AI Cloud की सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है. इसके साथ ही इसमें 3 महीने की Jio Hotstar की भी सब्सक्रिप्शन शामिल है. इसमें एक गूगल AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलती है जो वास्तव में 35,100 रुपये की है. इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है.
Vodafone Idea का 451 रुपये का पोस्टपेड प्लान
इस प्लान में केवल 451 रुपये के दाम में अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स मिलती है. इसके साथ ही इसमें रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाईट बिंज के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलता है. इसके साथ ही इसमें महीने के 3000SMS मिलते हैं. इस प्लान में 3 महीने का Spotify सब्सक्रिप्शन भी मिलता है और इसमें Vi गेम्स भी मिलती हैं. इसके अलावा ग्राहक इस प्लान को खरीदते समय Vi Movies & TV, Jio Hotstar और Sony Liv जैसी सब्सक्रिप्शन ऑप्शंस में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plans: एक्स्ट्रा डेटा के साथ आते हैं ये 5 प्रीपेड प्लान, जानें किसमें मिल रहे सबसे ज्यादा बेनिफिट्स
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
