16 जुलाई को भारत में आ रहा Vivo का 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला नया नवेला फोन, देखें कैसे होंगे स्पेक्स

16 जुलाई को भारत में आ रहा Vivo का 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला नया नवेला फोन, देखें कैसे होंगे स्पेक्स

Vivo अपनी किफायती T-सीरीज का विस्तार करते हुए अगले हफ्ते भारत में नया Vivo T5 Lite लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Vivo T4 Lite का अपग्रेडेड मॉडल होगा। कंपनी का कहना है कि यह T-सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। फोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, आकर्षक डिजाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 Lite की भारत में लॉन्च डेट

Vivo ने पुष्टि की है कि Vivo T5 Lite को भारत में 16 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसके अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी आने की उम्मीद है।

लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन का डिजाइन भी दिखाया है। Vivo T5 Lite को लाइट ब्लू कलर में पैटर्न फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा यह डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा।

Vivo T5 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T5 Lite में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी और चार्जिंग के मामले में Vivo T4 Lite की तुलना में बेहतर अपग्रेड होगा।

फोन को मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ लाया जाएगा, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा मजबूत साबित हो सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक होगी। इससे स्मूद स्क्रॉलिंग के साथ तेज धूप में भी स्क्रीन बेहतर दिखाई देगी।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट वेब ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और कैजुअल गेमिंग जैसे रोजमर्रा के काम आसानी से संभालने में सक्षम माना जाता है।

Vivo T5 Lite launch confirmed with big battery and fast charge support

AI फीचर्स भी होंगे शामिल

Vivo T5 Lite स्मार्टफोन OriginOS 6 के साथ आएगा। इसमें कई AI आधारित फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें AI Creation, AI Captions, AI Transcript Assist, AI Documents और Private Space शामिल हैं। इन फीचर्स के जरिए Vivo बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में भी AI आधारित प्रोडक्टिविटी टूल्स उपलब्ध कराने की अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रहा है।

कीमत का कब होगा खुलासा?

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लेटेस्ट AI फीचर्स वाला बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Lite एक अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा 16 जुलाई को लॉन्च इवेंट के दौरान ही किया जाएगा। ऐसे में खरीदने का फैसला लेने से पहले आधिकारिक कीमत का इंतजार करना बेहतर रहेगा। वहीं, जो यूजर्स पहले से Vivo T4 Lite इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अपग्रेड करने से पहले दोनों फोन्स की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: बारिश में घर में रहती है सीलन और बदबू? ये 5 Dehumidifier करेंगे नमी दूर, कपड़े भी जल्दी सूखेंगे

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile