iQOO 16 के इंडिया लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी आउट.. देखें कब हो सकती है लॉन्चिंग
iQOO 16 के इंडिया लॉन्च की बड़ी जानकारी इंटरनेट पर सरफेस हुई है।
एक नए आधिकारिक टीजर में iQOO 16 के लॉन्च को लेकर हिंट मिल रहा है।
iQOO 16 को आखिर इंडिया में कब लॉन्च किया जाएगा, देखें।
iQOO का अगला फ्लैग्शिप स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च की तैयारी में है। जानकारी के लिए बताते चलें कि कंपनी के इंडिया हेड Nipun Marya की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी किए गए एक टीजर से जानकारी मिलती है कि इस फोन का लॉन्च इंडिया में जल्द हो सकता है। टीजर यह जानकारी नहीं मिलती है कि आखिर किस फोन के बारे में चर्चा हो रही है। लेकिन अभी हाल ही में चीन के बाजार में iQOO 16 को लॉन्च किया गया था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया में भी इसी फोन को लॉन्च किया जा सकता है। आइए फोन से जुड़ी कुछ अन्य डिटेल्स पर भी नजर डालते हैं।
SurveyiQOO 16 के इंडिया लॉन्च का हिंट
Nipun Marya की पोस्ट में कंपनी के अगले फ्लैग्शिप फोन की खोज की बात हो रही है। iQOO 16 का नाम सीधे तौर इस पोस्ट में नजर नहीं आता है, लेकिन टाइमिंग को लेकर हिंट जरूर मिल रहा है। इससे पहले iQOO 16 का ग्लोबल वैरिएन्ट Geekbench पर देखा जा चुका है, इसके अलावा अभी के लिए इंडिया में मेमोरी प्राइस बढ़ने के कारण स्मार्टफोन्स के प्राइस बढ़ रहे थे, इसलिए भी इस फोन के लॉन्च की टाइमिंग के बारे में जानकारी सामने नहीं या रही थी। हालांकि, अब आधिकारिक टीजर आने के बाद इस फोन के इंडिया लॉन्च की संभावना ज्यादा बढ़ चुकी हैं। अभी के लिए आधिकारिक लॉन्च देत से लेकर इस फोन के इंडिया प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
A query is running… #iQOO https://t.co/MV73Gc5g7k
— Nipun Marya (@nipunmarya) October 8, 2026
Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 से लैस होगा फोन
चीन में इस फोन को जिन स्पेक्स के साथ लॉन्च किया गया था, ऐसा माना जा रहा है कि अगर यह इंडिया के बाजार में भी आता है तो उन्हीं स्पेक्स के साथ लॉन्च हो सकता है? चीन के बाजार में फोन में यानि iQOO 16 में 6.85-इंच की Samsung M16 AMOLED डिस्प्ले देखने को मिली थी, यह डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर रख सकती है।
8400mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
iQOO 16 में 8,400mAh बैटरी होने वाली है। वहीं, अगर iQOO 15 को देखते हैं तो इस फोन को एक 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था, ऐसे में नए फोन की बड़ी बैटरी को एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है। Charging के लिए इसमें 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है।
कैमरा कैमरा सेटअप से लैस होगा फोन
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस फोन को कंपनी 50MP मेन, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ लॉन्च कर सकती है। इसे एंड्रॉयड 17 पर लाया जाने वाला है। यह OriginOS 7 की स्किन से लैस होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo Y32 vs Realme P4R vs Poco M8x: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
