बारिश में घर में रहती है सीलन और बदबू? ये 5 Dehumidifier करेंगे नमी दूर, कपड़े भी जल्दी सूखेंगे

बारिश में घर में रहती है सीलन और बदबू? ये 5 Dehumidifier करेंगे नमी दूर, कपड़े भी जल्दी सूखेंगे

मानसून अपने साथ ठंडक तो लेकर आता है, लेकिन घर के अंदर बढ़ती नमी कई परेशानियां भी खड़ी कर देती है। इस मौसम में कमरे चिपचिपे महसूस होने लगते हैं, कपड़े देर से सूखते हैं, बिस्तर में हल्की नमी बनी रहती है और अलमारी से सीलन की बदबू आने लगती है। खिड़कियों के आसपास नमी जमा होने से फफूंदी और मोल्ड बनने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में हर समय एयर कंडीशनर चलाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। इसी समस्या का समाधान डीह्यूमिडिफायर और मॉइस्चर एब्जॉर्बर जैसे डिवाइस हैं। ये हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करके घर को सूखा, ताजा और ज्यादा आरामदायक बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 डीह्यूमिडिफायर के बारे में जो मानसून में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

HINISO 16L Smart WiFi Compressor Dehumidifier (Rs 18,490)

अगर आपको बड़े घर या ज्यादा एरिया के लिए डीह्यूमिडिफायर चाहिए, तो HINISO का 16L Smart WiFi Compressor Dehumidifier एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह हर दिन 16 लीटर तक नमी हटाने की क्षमता रखता है और लगभग 3,200 वर्ग फुट तक की जगह के लिए सही है।

इसमें इन-बिल्ट Ionizer दिया गया है, जो कमरे की हवा को ताजा बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही WiFi सपोर्ट की मदद से यूजर मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी ह्यूमिडिटी को मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें Clothes Drying Mode भी मिलता है, जो बारिश के मौसम में घर के अंदर कपड़े जल्दी सुखाने में मददगार साबित होता है।

SHARP Electric Home Dehumidifier (Rs 21,900)

SHARP DW-P10M-W उन लोगों के लिए उपयोगी है जो नमी कम करने के साथ-साथ घर की हवा भी साफ रखना चाहते हैं। यह प्रतिदिन 10 लीटर तक नमी हटाने में सक्षम है और लगभग 250 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए बनाया गया है।

इसकी सबसे खास बात SHARP की Plasmacluster Technology है, जो मोल्ड, फंगस, वायरस और दुर्गंध को कम करने में मदद करती है। इसमें 2.5 लीटर का वॉटर टैंक, ऑटोमैटिक शट-ऑफ और Continuous Drainage का विकल्प भी मिलता है।

NexLev Dehumidifier (Rs 5,999)

NexLev DH-01 छोटे कमरों, होम ऑफिस और अलमारी जैसी जगहों के लिए एक कॉम्पैक्ट और बजट-फ्रेंडली विकल्प है। यह रोजाना 250ml तक नमी हटाने की क्षमता रखता है। इसमें 40% से 70% के बीच Humidity Control एडजस्ट किया जा सकता है। साथ ही Smart Touch Panel, Preset Timer, दो Fan Speed विकल्प, Sleep Mode और Auto Shut-off जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे इसका इस्तेमाल आसान हो जाता है।

HANNEA Dehumidifier (Rs 4,992)

HANNEA Portable Dehumidifier छोटे कमरों, बाथरूम और वार्डरोब में नमी कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Semiconductor Condensation Technology का इस्तेमाल किया गया है और यह प्रतिदिन लगभग 350ml तक नमी हटाने में सक्षम है।

यह लगभग 280 वर्ग फुट तक के क्षेत्र में प्रभावी तरीके से काम करता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, केवल 30dB की कम आवाज और Auto Shut-off फीचर इसे बेडरूम के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं।

HINISO 10L Smart Compressor Dehumidifier (Rs 16,990)

HINISO का 10L Smart Compressor Dehumidifier नमी कम करने के साथ एयर प्यूरीफिकेशन का भी काम करता है। यह हर दिन 10 लीटर तक नमी हटाता है और इसमें HEPA 13 Filter दिया गया है, जो धूल, एलर्जन और हवा में मौजूद छोटे कणों को फिल्टर करने में मदद करता है।

इसमें WiFi App Control, Clothes Drying Mode और लगभग 2,000 वर्ग फुट तक की कवरेज मिलती है। यही वजह है कि यह बड़े बेडरूम, लिविंग रूम और ऑफिस के लिए भी एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Moto G77 Power vs OnePlus N6 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile