Moto G77 Power vs OnePlus N6 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
अगर आपका बजट 25,000 रुपये के आसपास है और आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Moto G77 Power 5G और OnePlus N6 5G दोनों अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। Motorola ने हाल ही में Moto G77 Power 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जबकि OnePlus N6 5G कुछ दिन पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। दोनों फोन बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में कौन-सा स्मार्टफोन किस पर भारी पड़ता है।
SurveyMoto G77 Power vs OnePlus N6 5G
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Moto G77 Power 5G में प्रीमियम लेदर फिनिश वाला बैक पैनल मिलता है। इसके रियर में ऊपर बाईं तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और फोन मैट फिनिश के साथ आता है। Motorola ने इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
वहीं OnePlus N6 5G का डिजाइन कंपनी की Nord सीरीज से प्रेरित है। इसमें भी ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, लेकिन इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Moto G77 Power 5G में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट है। दूसरी तरफ OnePlus N6 5G में थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Moto G77 Power 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। OnePlus N6 5G में भी 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने रैम और स्टोरेज की तकनीक का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस प्राइस रेंज में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
सॉफ्टवेयर के मामले में Moto G77 Power Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी इसके लिए एक बड़ा Android अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। वहीं OnePlus N6 5G Android 16 आधारित OxygenOS 16.0 के साथ आता है। OnePlus इस फोन के लिए 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी पैच उपलब्ध कराएगा।
कैमरा में किसका दबदबा?
Moto G77 Power 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसके अलावा फ्लैश के नीचे 2-इन-1 लाइट सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
दूसरी ओर OnePlus N6 5G के रियर में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन के आधार पर देखा जाए तो Moto G77 Power 5G अधिक सक्षम विकल्प नजर आता है।

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में दोनों स्मार्टफोन बड़ी क्षमता के साथ आते हैं। Moto G77 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वहीं OnePlus N6 5G में इससे भी बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलती है। इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है।
भारत में कीमत
Moto G77 Power 5G भारत में केवल एक वेरिएंट 8GB + 128GB में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
OnePlus N6 5G दो स्टोरेज विकल्पों में आता है। इसका 4GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। शुरुआती ऑफर के तहत Axis Bank, HDFC Bank और IndusInd Bank के चुनिंदा कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Peddi OTT Release: ऑनलाइन आई राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा, थिएटर में हटाए गए सीन अब देख सकेंगे दर्शक
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
