iPhone 17 Pro Max के मुकाबले कितना महंगा होगा iPhone 18 Pro Max? ये होगा प्राइस का अंतर

HIGHLIGHTS

iPhone 18 Pro Max के प्राइस को लेकर बड़ी जानकारी आ रही है।

iPhone 17 Pro Max के मुकाबले लेटेस्ट iPhone कितना महंगा आएगा।

बाजार की इस समय की स्थिति को देखा जाए तो फोन 300 डॉलर महंगा हो सकता है।

iPhone 17 Pro Max के मुकाबले कितना महंगा होगा iPhone 18 Pro Max? ये होगा प्राइस का अंतर

Apple की ओर से इस साल अपनी iPhone 18 Series को लॉन्च किया जा सकता है। अगर डिवाइस के बारे में जानकारी है कि इन्हें Pro मॉडल्स के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है यानि Apple iPhone 18 Pro मॉडल्स के तौर पर इन्हें इंडिया और ग्लोबल बाजार में एंट्री मिलने वाली है। असल में, इन फोन्स को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक सामने आई जानकारी ऐसा कहती है कि iPhone 18 Pro Max स्मार्टफोन का दाम iPhone 17 Pro Max के मुकाबले 300 डॉलर ज्यादा यानि लगभग लगभग 28,600 रुपये के आसपास ज्यादा ह सकता हिय। हालांकि, अभी के लिए इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। लेकिन अगर टीम कूक के बयान को देखा जाए तो इस समय की स्थिति को देखा जाए तो कंपोनेन्टस की बढ़ती कीमतों को देखा जाए तो ऐसा कहना गलत नहीं होने वाला है कि आगामी iPhone 18 Pro Max महंगा ही आने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या कहती है रिसर्च?

अगर काउन्टरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट को देखा जाए तो इसके अनुसार iPhone 18 Pro Max के कंपोनेन्टस पुराने फोन यानि iPhone 17 Pro Max से लगभग लगभग 300 डॉलर ज्यादा महंगे हो सकते हैं। ऐसे में फोन का प्राइस बढ़ना भी तय है। अगर iPhone 18 Pro Max के सबसे बड़ी स्टॉरिज वाले मॉडल को देखा जाए तो यह 2TB के साथ आने वाला है। ऐसे में, iPhone 18 Pro Max अभी तक का दुनिया का सबसे महंगा फोन भी हो सकता है?

क्यों बढ़ सकता है प्राइस?

अगर प्राइस बढ़ने की समस्या को देखा जाए तो इस समय हो स्थिति चल रही है, उसके अनुसार dRAM और NAND की कीमत भी इस प्राइस को बढ़ाने में अपना योगदान देने वाली है। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि Apple ने अभी हाल ही में अपने कुछ प्रोडक्टस के दाम बढ़ाए हैं। अब iPad Air को इंडिया के बाजार में 30,000 रुपये ज्यादा प्राइस में सेल किया जा रहा है। ऐसा ही बदलाव MacBooks के साथ भी हुआ है। MacBook Air जिसे लगभग लगभग 1.2 लाख के प्राइस में लॉन्च किया गया था, अब इस समय यह 1.5 लाख के प्राइस में सेल किया जा रहा है।

किन फीचर्स से लैस हो सकता है Apple का आगामी iPhone?

ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro मॉडल्स के लिए कंपनी A20 Pro चिपसेट को भी ला सकती है। यह एप्पल का अभी तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर होने वाला है। इस प्रोसेसर को iPhone Ultra और iPhone Air 2 में भी देखा जा सकता है? हालांकि, अभी के लिए यह सामने नहीं आया है कि आखिर iPhone 18 फोन्स को सितंबर में होने वाले ईवेंट में लॉन्च किया जाने वाला है या किसी अन्य ईवेंट के दौरान इन फोन्स को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट ऐसा कहती हैं कि इन फोन्स को मार्च 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो हो सकता है कि iPhone 18 मॉडल्स के प्राइस कुछ कम हो सकें? लेकिन अगर इन फोन्स को इसी साल लॉन्च कर दिया जाता है तो जाहिर तौर पर यह महंगे ही होने वाले हैं। अभी के लिए यह सभी जानकारी केवल और केवल लीक आदि के आधार पर ही सामने आई हैं, अब देखना है कि आखिर तौर पर इन्हें लेकर क्या सामने आता है। ज्यादा जानकारी तो लॉन्च ईवेंट के दौरान ही मिलने वाली है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Moto G77 Power vs OnePlus N6 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile