Mi 10 और Redmi K30 5G के लिए जारी हो रहा है एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12 अपडेट

HIGHLIGHTS

Mi 10 और Redmi K30 5G को मिलेगा एंडरोइड 11 पर आधारित नया अपडेट

मी 10 अपडेट में शामिल है एंडरोइड सिक्योरिटी पैच भी

Mi 10 और Redmi K30 5G के लिए जारी हो रहा है एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12 अपडेट

ऐसा लग रहा है अब एंडरोइड 11 आधिकारिक अपडेट जल्द ही डिवाइसेज़ तक पहुंच रहा है। Google Pixel लाइनअप के अलावा, आधिकारिक एंडरोइड 11 अपडेट डिवाइस निर्माताओं जैसे वनप्लस, ओप्पो आदि तक कम आता दिख रहा है। शाओमी ही केवल एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12 पायलट प्रोग्राम को ऑपरेट कर रहा है जो सितंबर से चल रहा है। अब Mi 10 और Redmi K30 5G यूजर्स के लिए इंतज़ार पूरा हो गया है। दोनों डिवाइसेज़ को आधिकारिक Android 11 पर आधारित MIUI 12 अपडेट मिल रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Mi 10 के लिए आया Android 11 पर आधारित MIUI 12 अपडेट 

Mi 10 का चीनी वेरिएंट एंडरोइड 11 से अनजान नहीं है जबकि ग्लोबल मॉडल अभी इस मामले में पीछे है। शाओमी ने ग्लोबल Mi 10 के लिए (V12.1.2.0.RJBMIXM) बिल्ड जारी किया था जो एंडरोइड 11 पर आधारित था, लेकिन OTA कुछ ही ग्रुप्स के लिए आया था। हालांकि, वर्तमान रिलीज़ (बिल्ड नंबर V12.2.1.0.RJBMIXM) एक बड़ा स्केल रोलआउट है। अपडेट का डाउनलोड साइज़ 2.8GB है और साथ ही इसके अक्तूबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।

Redmi K30 5G को भी मिला Android 11 पर आधारित MIUI 12 अपडेट

साथ ही Redmi K30 5G को भी स्टेबल एंडरोइड 11 अपडेट मिल रहा है। यह अपडेट  V12.1.1.0.RGICNXM सॉफ्टवेयर वर्जन के साथ आएगा। 5G क्षमता वाला Redmi K30 अभी तक छें में भी उपलब्ध है।

यह याद रखना होगा कि कंपनी इसे स्टेबल अपडेट की तरह पेश कर रही है। जो यूजर शाओमी की अपडेट पॉलिसी से अंजान हैं उन्हें बता दें कि ZIP फाइल साइडलोड करने के लिए ओथराइज़ मी अकाउंट की आवश्यकता होगी। एक बार शाओमी इसे स्टेबल मार्क कर दे तो इसके बाद यह सर्वर-साइड स्विच होगा और फ्लैश से पहले इस तरह के ओथराइज़ेशन की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा, कंपनी अन्य बग फिक्स के साथ नए बिल्ड भी जारी कर सकती है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile