Amazon Great Indian Festival: एक बार फिर आ रही है सेल, होंगे बेस्ट ऑफर्स शामिल
13-17 अक्तूबर तक चलेगी सेल
ICICI कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
Amazon India की पहली Great Indian Festival सेल अभी हाल ही में ख़त्म हुई है और एक बार फिर कम्पनी ने अगली सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 13 अक्तूबर को शुरू होकर 17 अक्तूबर तक चलने वाली है। अमेज़न प्राइम मेम्बर्स के लिए यह सेल 12 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। Amazon ने इस सेल के लिए ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है जिसके तहत यूज़र्स को आईसीआईसीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। सेल के दौरान, स्मार्टफोंस, लैपटॉप, कैमरा, TV और अन्य गैजेट्स पर बढ़िया डील्स और ऑफर्स मिलेंगे।
Surveyसेल के दौरान, स्मार्टफोंस पर 40% तक डिस्काउंट मिलेगा और साथ ही फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, एक्सचेंज ऑफर्स, नो कॉस्ट EMI आदि का भी लाभ शामिल किया जाएगा। सेल के दौरान, Apple, Xiaomi, OnePlus, Samsung, Vivo, Honor आदि ब्रांड्स के फोंस पर अच्छी डील्स पेश की जाएंगी।
Amazon वेबसाइट के टीज़र पेज से पता चलता है कि Amazon Great Indian Festival: Celebration Special सेल में अमेज़न स्पेशल लॉन्च भी शामिल होंगे। आगामी OnePlus 7T Pro को भी इस सेल में लाया जा सकता है।
ई-कॉमर्स जायंट होम एप्लायंसेज़ पर 60% तक डिस्काउंट मिलेगा और साथ ही नो कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर, इंस्टालेशन और फ्री डिलीवरी आदि शामिल हैं।
Amazon Great Indian Festival: Celebration Special सेल प्राइम मेम्बर्स के लिए 12 अक्तूबर को शुरू हो जाएगी। अन्य यूज़र्स 13 तारीख से सेल में हिस्सा ले पाएंगे और यह सेल 17 अक्तूबर को रात 11:59pm तक चलेगी।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile