Xiaomi Mi Box 4S हुआ लॉन्च: 60fps पर 4K स्ट्रीमिंग, डॉल्बी ऑडियो, HDR जैसे फीचर्स शामिल

Xiaomi Mi Box 4S हुआ लॉन्च: 60fps पर 4K स्ट्रीमिंग, डॉल्बी ऑडियो, HDR जैसे फीचर्स शामिल
HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi Box 4S हुआ लॉन्च

भारत में मिलने वाले Mi Box 4K की तरह है नया डिवाइस

289 Yuan (लगभग Rs 3,186) में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi Box 4S

Xiaomi ने चीन में अपना नया Mi Box 4S पेश किया है। इसकी कीमत 289 Yuan (लगभग Rs 3,186) रखी गई है और यह भारत में लॉन्च हुए Mi Box 4K की तरह है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi Box 4S दिखने में Mi Box 4K जैसा है। तो क्या इन दोनों में कुछ अंतर है? शाओमी 4S को खासतौर से व्हाइट कलर में सेल करता है, जैसा कि हम Mi Air Purifier 3 को व्हाइट कलर में देख चुके हैं। ऐसा हो सकता है कि इसे भारत में या अन्य किसी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में पेश न किया जाए।

Mi Box 4S 4K में 60fps तक स्ट्रीम करता है और HDR, Dolby Audio, और DTS साउंड सपोर्ट करता है। यह गूगल के एंडरोइड 6.0 प्लेटफॉर्म के साथ PatchWall UI पर काम करता है। शाओमी इसके साथ ही स्मार्ट रिमोट कंट्रोल भी देता है जो वॉयस असिस्टेंट और अन्य कई फंक्शन का ईज़ी एक्सैस देता है। वायरलेस कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल-बैंड Wi-Fi और ब्लुटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है।

भारत में मौजूद Mi Box 4K की तरह है Mi Box 4S

इस साल की शुरुआत में, शाओमी ने भारत में Mi Box 4K को लॉन्च किया है और यह बाज़ार में पहला मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस है। Mi Box 4K की कीमत Rs 3,299 है और यह फ्लैट पैनल वाले TV को एंडरोइड स्मार्ट TV में बदल देता है। Xiaomi गूगल के एंडरोइड TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। हालांकि, आपको Mi Box 4K पर पैचवॉल का अतिरिक्त विकल्प नहीं मिलता है।

Mi Box 4K स्मार्ट रिमोट कंट्रोलर के साथ आता है जो गूगल असिस्टेंट के शॉर्टकट के साथ आता है। Android TV OS की मौजूदगी से गूगल के स्मार्ट स्ट्रीमिंग फीचर्स मिलते हैं। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है जो आपके स्मार्टफोन से Wi-Fi के ज़रिए डाटा स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। Google Assistant से आप होम अपल्यान्सेज़ को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, Google Play Store 5000+ ऐप्स की कैटलॉग ऑफर करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo