शाओमी ने पेश की 7 साल तक चार्ज रहने वाली बैटरी ‘रेनबो’

HIGHLIGHTS

इस नई बैटरी का नाम रेनबो 5 AA रखा है. . इस खूबसूत बैटरी की कीमत 9.9 चीनी युआन (लगभग Rs. 100) है. यह बैटरी 10 सेल्स के पैक के साथ आएगी.

शाओमी ने पेश की 7 साल तक चार्ज रहने वाली बैटरी ‘रेनबो’

मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी शाओमी ने अपनी लिस्ट में एक और प्रोडक्ट शामिल किया है. इस बार कंपनी ने एक ऐसी बैटरी पेश की है जो 7 साल तक चार्ज रह सकती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने अपनी इस नई बैटरी का नाम रेनबो 5 AA रखा है. . इस खूबसूत बैटरी की कीमत 9.9 चीनी युआन (लगभग Rs. 100) है. यह बैटरी 10 सेल्स के पैक के साथ आएगी.

फिलहाल इस बात के बारे में कुछ नहीं कहा गया है कि ये बैटरी चीन के बाहर लॉन्च होगी या नहीं. कंपनी का दावा है कि ये बैटरी अगर इस्तेमाल ना की जाए तो 7 साल तक चार्ज रह सकती है.

आपको बता दें कि, Mi रेनबो AA बैटरी कंपनी के सप्लायर Zmi ने बनाई है. यही सप्लायर शाओमी Mi पावर बैंक्स भी बनाता है.

गौरतलब हो कि, अभी हाल ही में मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने Mi USB फैन लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने इस फैन की कीमत Rs. 249 रखी है. इस डिवाइस को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है. इसके साथ ही हाल ही में हुए IDC के सर्वे के अनुसार शाओमी ने ग्लोबली 6 प्रतिशत का स्मार्टफोन बिजनेस कैप्चर कर लिया है. इसके बाद कंपनी लेनोवो और हुवावे के एक नंबर पीछे है. शाओमी वर्ल्ड की पांचवी सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनी बन गई है.

इमेज सोर्स

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile