पुराने कूलर को बनाएं Air Conditioner..शानदार है ये फ्री का जुगाड़, भीषण गर्मी की छुट्टी

HIGHLIGHTS

आपका पुराना कूलर फ्री में ही Air Conditioner जैसी हवा देने लगेगा।

Cooler को अगर आप AC जैसी कूलिंग वाला डिवाइस बनाना चाहते हैं तो आप सही जगह हैं।

यहाँ आपको उस जुगाड़ की डिटेल्स मिलेंगी, जिसमें आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होने वाला है।

पुराने कूलर को बनाएं Air Conditioner..शानदार है ये फ्री का जुगाड़, भीषण गर्मी की छुट्टी

गर्मी आते ही घर में सबसे पहले पुराने कूलर की बलि चढ़ती है। असल में, गर्मी बढ़ने के साथ ही पुराना कूलर भी गर्म हवा देने लगता है, लोगों को लगता है कि अब जब यह गर्म हवा दे रहा है तो यह बेकार हो गया है, इसे अब बेच देने में ही भलाई है, आपके मन में भी ऐसा कुछ जरूर सामने आया होगा। हालांकि, अगर आप वाकई ऐसा सोचते हैं तो आपको कुछ देर के लिए रुकना चाहिए और इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेना चाहिए। अगर आप ऐसा कर लेते हैं तो आप जान जाएंगे कि आप अपने पुराने कूलर को कैसे AC का बाप बना सकते हैं! असल में, गर्मी बढ़ने के साथ ही आपके कूलर का गर्म हवा देना शुरू करना, कूलर की गलती नहीं है। यह तो आपको बस वही हवा देता है जो बाहर से आ रही है। AC की तरह उसमें कोई cooling gas तो होती नहीं है, जो कमरे को चलते ही ठंडा करना शुरू कर दें। तो अगर आप भी अपने पुराने कूलर को भंगार में बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस प्लान को कुछ समय के लिए मन से निकाल देना चाहिए। आइए जानते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

2 फ्री के जुगाड़ से हो जाएगा काम

बहुत से लोग सीधे ट्रिक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहिए, लेकिन आपको सबसे पहले कुछ तैयारी करनी भी जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर आपको बेहद ही ज्यादा ठंडी हवा दे तो आपको कुछ काम करने जरूरी हैं।

  • कूलर को कभी सीधी धूप में ना रखें। धूप में रखा कूलर अंदर से गर्म हो जाता है और फिर चाहे कुछ भी करो ठंडी हवा नहीं मिलेगी। हालांकि, अगर आप कूलर को छाय में रखते हैं तो कूलर गर्म नहीं रहता है, अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आपको कूलर पर एक शेड को रखना चाहिए।
  • पुरानी घास को भी चेंज करना जरूरी है। हो सके तो Honeycomb pads का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह पानी को ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं जिससे हवा ज्यादा ठंडी और लंबे समय तक ठंडी रहती है।

अगर आप ये दो चीजें नियमित रूप से करते रहते हैं तो कूलर से लंबे समय के लिए ठंडी हवा ली जा सकती है। अगर इसके बाद भी ठंडक कम लग रही है तो फिर असली जुगाड़ की बारी आती है। आइए अब इसके बारे में भी जानकारी ले लेते हैं।

पहला जुगाड़: फ्रिज की बर्फ का इस्तेमाल करें जो बिल्कुल फ्री है

इस जुगाड़ के लिए आपका एक भी पैसा खर्च नहीं होगा। Freezer में बर्फ तो आप जमाते ही हैं। बस उसी बर्फ को निकालिए और कूलर की टंकी में पानी के साथ डाल दीजिए।

  • ऐसा करने से क्या होने वाला है?
  • पानी ठंडा होगा
  • Motor उसी ठंडे पानी को Honeycomb pads से गुजारेगी
  • अब सामने से जो हवा निकलेगी वो एकदम ठंडी होगी

हालाँकि एक बात ध्यान रखिए कि यह जुगाड़ कुछ ही घंटों तक काम करता है क्योंकि बर्फ पिघल जाती है। इसीलिए दूसरा जुगाड़ जानना यहाँ बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। आइए इसके बारे में भी जानते हैं।

दूसरा जुगाड़: रसोई घर वाला फ्री आइटम

इस आइटम को हम सभी ‘नमक’ के तौर पर जानते हैं। जी, हाँ आपने सही पढ़ा ‘नमक’। वही नमक जो आपके किचन में हर वक्त रखा रहता है। कूलर की टंकी में बर्फ डालने के बाद उसी ठंडे पानी में बस 2 से 4 चम्मच नमक डाल दीजिए।

  • ऐसा करने से क्या होने वाला है?
  • नमक डालने से पानी का freezing point कम हो जाता है
  • यानि पानी बहुत देर तक ठंडा ही बना रहता है
  • अब जब पानी ठंडा रहेगा तो हवा भी ठंडी आती रहेगी
  • घर के किचन में सभी के नमक होता ही है, अगर आप इसे थोड़ा कूलर में भी इस्तेमाल कर लेते हैं तो कोई फर्क नहीं है। यह आपके लिए फ्री का ही आइटम है।

बस इतना करने के बाद आपका वही पुराना कूलर जिसे आप बेकार समझ रहे थे वो आपको ऐसी ठंडक देगा कि आप खुद हैरान हो जाएंगे। पैसे भी बचेंगे और गर्मी से राहत भी मिलेगी। अगली बार जब भी कूलर पर गुस्सा आए तो उसे कोसने या भंगार में बेचने से पहले इस जुगाड़ को जरूर अपनाकर देख लें।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी को दूर भगा देंगे..ये 5 तगड़े हाई-कैपेसिटी एयर कूलर्स, कम है प्राइस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile