कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा
गर्मी के मौसम में पुरानी Copper Pipe आपके कूलर को एकदम बदल सकती है।
कूलर की कूलिंग दोगुनी करने के लिए बस एक बार करना है यह छोटा सा काम।
इस जुगाड़ को एक बार लगा लिया तो हर गर्मी में काम आने वाला है।
The ‘Copper Coil’ Air Cooler: आजकल कूलर की कूलिंग बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमा रहे हैं। कोई बर्फ डाल रहा है, कोई नमक मिला रहा है, कोई बाजार से महंगे कूलिंग पैड्स खरीद कर ला रहा है। हालांकि, इन सब चीजों का असर कुछ घंटों में खत्म हो जाता है? और फिर से गर्म हवा का सामना करना पड़ता है। यह ऐसा सिलसिला है जो हर रोज का झंझट खासकर गर्मी के मौसम में बनता जा रहा है। लेकिन आज मैं आपको एक ऐसा जुगाड़ बताने वाला हूँ जो एक बार लगाओ और फिर हर बार बिना किसी मेहनत के कूलर खुद-ब-खुद ज्यादा ठंडी हवा देने लगेगा, क्या आपको इस बात पर यकीन आ रहा है? असल में यह जुगाड़ उस copper pipe से जुड़ा है जो अक्सर आपको AC के सामान की दुकान के अलावा हार्डवेयर की दुकान में मिल जाती है। ऐसा भी हो सकता है कि यह आपके घर में भी पड़ी हो क्योंकि कई बार plumbing के बाद बेकार बची पाइप को ऐसे ही कहीं रख दिया जाता है और बाद में उसे कबाड़े में बेच दिया जाता है। हालांकि, आप इसका इस्तेमाल कूलर में ठंडी हवा के लिए कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको क्या और कैसे करना होगा।
Surveyक्या है Copper Pipe वाला ये जुगाड़?
असल में, इस जुगाड़ में आपको copper pipe की एक छोटी सी coil बनानी है। इसे बनाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है। आपको बस 2 से 3 मीटर लंबी एक पतली copper pipe लेनी है, जो किसी भी hardware की दुकान पर आसानी से 100 रुपये से 400 रुपये के बीच इस महंगाई के जमाने में मिल ही जाने वाली है। इस pipe को अपने हाथों से धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए एक coil का shape दे दीजिए, जैसा कि पुराने geysers के अंदर होता है। यह coil जितनी tight होगी, उतना ही ज्यादा फायदा आपको मिलने वाला है। अब इस coil को आपको अपने फ्रिज के पीछे वाले हिस्से के पास रख देना है, जहां से थोड़ी ठंडक निकलती रहती है। Coil के एक सिरे को कूलर की water inlet से जोड़ दीजिए। बस, आपका जुगाड़ तैयार है। आइए अब जानते हैं कि यह काम कैसे करता है।

कैसे काम करता है Copper Pipe वाला ये जुगाड़?
अब आप सोच रहे होंगे कि जब कूलर में पानी वैसे भी जाता ही रहता है, तो इस pipe का क्या काम। आइए समझते हैं। दरअसल, copper एक ऐसी धातु है जो बहुत तेजी से heat transfer करती है। जब कूलर का पानी इस copper coil से होकर गुजरता है तो यह coil आसपास की ठंडक को उस पानी में समेट लेती है। मतलब यह कि कूलर के पैड्स तक पहुंचने से पहले ही पानी 3 से 5 डिग्री ज्यादा ठंडा हो चुका होता है। और जैसा कि आप जानते हैं, कूलर की हवा जितनी ठंडी water से गुजरती है, उतनी ही ज्यादा ठंडी और असरदार निकलती है। बाहर से आने वाला सीधा नल का पानी जो गर्मियों में 30 से 32 डिग्री तक गर्म होता है, वह इस coil से गुजरने के बाद काफी ठंडा होकर टंकी में जाता है। यही इस पूरे जुगाड़ की असली ताकत है।

कूलर में कैसे इस्तेमाल करें
नोट: Cooler में Copper Pipe वाला जुगाड़ इस आइडिया से प्रेरित है!
जो भी coil आपने तैयार की है, उसे फ्रिज के पास या किसी ठंडी जगह सेट कर दीजिए। Coil के एक सिरे से कूलर में पानी की supply होगी और दूसरा सिरा नल से जुड़ा रहेगा। जैसे-जैसे कूलर का pump पानी खींचेगा, ताजा पानी पहले इस ठंडी coil से गुजरेगा और उसके बाद टंकी में पहुंचेगा। इसमें आपको हर रोज कुछ नहीं करना है, ना बर्फ लानी है, ना बोतल बदलनी है। एक बार यह जुगाड़ लगा दिया तो यह खुद-ब-खुद काम करता रहेगा। हालांकि, coil को हफ्ते में एक बार साफ पानी से जरूर धो लें ताकि उसमें कोई जमाव ना हो। आप चाहें तो एक से ज्यादा coil भी इसी तरह लगा सकते हैं जिससे कूलिंग और भी बेहतर हो जाएगी।

इस ट्रिक से कूलर भी AC वाली ठंडक देगा!
अगर आप इस जुगाड़ को अपना लेते हैं तो सबसे पहले तो आपके कूलर की टंकी का पानी हमेशा पहले से ज्यादा ठंडा रहेगा। इसके साथ-साथ अगर आप कूलर में honeycomb pads का इस्तेमाल करें तो यह ठंडा पानी उनमें देर तक टिका रहता है और कूलर से निकलने वाली हवा लंबे समय तक ताजी और ठंडी बनी रहती है। हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि कूलर को हमेशा किसी खुली जगह पर रखें और समय-समय पर उसकी सफाई करते रहें। बस इतना करने पर आपका पुराना कूलर भी एकदम नए जैसी और AC जैसी कूलिंग देने लगेगा, और वह भी बिना किसी बड़े खर्चे के।
आर्टिकल में AI इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile