Nokia भारतीय बाजार में बैक-टू-बैक टैबलेट लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने भारत में अपना नया टैबलेट Nokia T10 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Android 12 के साथ पेश किया गया है। टैबलेट में एक एचडी डिस्प्ले है और यह स्टीरियो स्पीकर को सपोर्ट करता है। Nokia ने इससे पहले Nokia T21 को भारत में लॉन्च किया था। आइए जानते हैं कि आखिर आपको नए टैबलेट में Nokia की ओर से क्या दिया जा रहा है, साथ ही इसकी कीमत क्या है।
Nokia T10 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज की कीमत 11,799 रुपये और 64जीबी स्टोरेज के साथ 4जीबी रैम की कीमत 12,799 रुपये है। कंपनी जल्द ही Nokia T10 (LTE+ Wi-Fi) वेरिएंट लॉन्च करेगी।
Nokia T10 टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टैबलेट में 10.36 इंच एचडी डिस्प्ले है, जो (1280X800 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ OZO प्लेबैक का भी सपोर्ट है। टैबलेट एंड्रॉइड 12 पर चलता है और कंपनी के अनुसार इसमें दो साल के लिए एंड्रॉइड अपडेट और तीन साल के लिए सिक्युरिटी अपडेट मिलते रहने वाले हैं। इसका मतलब है कि इस टैबलेट में आपको एंड्रॉयड 13 और एंड्रॉयड 14 का भी सपोर्ट मिलने वाला है।
Nokia T10 टैबलेट 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ आता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए AI फ्रंट कैमरा है। टैब के कैमरे के साथ-साथ एलईडी फ्लैश का भी सपोर्ट है। टैबलेट में 5250mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए, टैब स्टीरियो स्पीकर, 3.5 मिमी जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट करता है।
इसमें UNISOC T606 प्रोसेसर मिलता है। टैबलेट 4जीबी तक रैम के साथ 64जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट करता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile