ओटीटी (OTT) पर सच्ची घटनाओं पर बनी मर्डर मिस्ट्री (murder mystery) की लंबी लिस्ट शामिल है। इन सीरीज़ में कई ऐसी हैं जो देखकर ही समझ आता है कि ये किसी हाई प्रोफ़ाइल मर्डर मिस्ट्री केस पर बनी है। अगर आप इस तरह की थ्रिलर मूवी (thriller) देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्में (movie) या वेब सीरीज़ (web series) आपकी पहली चॉइस हो सकती हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Sunflower
Sunflower एक मर्डर मिस्ट्री है। इस वेब सीरीज़ में सुनील ग्रोवर, आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी और मुकुल चड्ढा अहम भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज़ को आप ज़ी5 पर देख सकते हैं। यह एक सस्पेंस वेब सीरीज़ है जो आपको पसंद आ सकती है।
Shashank
Shashank अपकमिंग मूवी की लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म एक ऐसी मौत पर आधारित है जिसके बारे में संशय है कि यह मर्डर है या स्युसाइड। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का आरोप था कि ये फिल्म सुशांत सिंह पर बनी है, जबकि निर्देशक इससे इंकार कर रहे थे।
Talvar
यह फिल्म आरुषि तलवार और उनके घर के नौकर हेमराज बंजादे की दोहरी हत्या पर आधारित है। यह घटना 2008 में नोएडा में घटी थी। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर देखा जा सकता है।
November Story
November Story एक तमिल वेब सीरीज़ है जिसे हिन्दी में भी डब किया गया है। वेब सीरीज़ में तमन्ना भाटिया नज़र आ रही हैं। वेब सीरीज़ को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर देख सकते हैं।