कार्बन का लिथियम पालीमर 5,000 mAh पावर बैंक और 10,000 mAh पावर बैंक भी ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा. खास बात है कि ये भारत के पहले मल्टीपावर बैंक हैं.
कार्बन मोबाइल्स ने ऑनलाइन शोपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है, इस साझेदारी के तहत फ्लिपकार्ट ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर कार्बन मोबाइल्स की एक्सेसरीज मुहैया करवाएगा. इसके तहत कार्बन का पालीमर 4 पावर बैंक एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर ही उपलब्ध होंगे.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
उपभोक्ता फ्लिपकार्ट के माध्यम से आसानी से कार्बन एक्सेसरीज खरीद सकते हैं. साथ ही फ्लिपकार्ट उपभोक्ताओं को कार्बन पावर बैंक खरीदने पर कार्बन द्वारा 6 महीने की वारंटी भी उपलब्ध होगी. यह वारंटी कार्बन के सभी पावर बैंक पर उपलब्ध होगी.
आपको बता दें कि कार्बन लिथियम पालीमर पावर बैंक BI सर्टिफाइड हैं जो इन्हें अधिक सुरक्षित होने का भरोसा दिलाती है. कार्बन एक्सेसरीज पोर्टफोलियो में शामिल हुआ 4,000mAh पालीमर 4 बैंक एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. इस डिवाइस की कीमत Rs. 649 है.
इसके साथ ही कार्बन का लिथियम पालीमर 5,000 mAh पावर बैंक और 10,000 mAh पावर बैंक भी ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा. खास बात है कि ये भारत के पहले मल्टीपावर बैंक हैं.
हल्के वजन के पालीमर 4 पावर बैंक में चार्जिंग स्टेटस की जानकारी के लिए LED लाइट्स दी गई हैं. यह पावर बैंक छः अलग रंगों में उपलब्ध होगा जिनमें नीला, हरा, पीला, रोज पिंक, काला और सफेद शामिल है.