Chingari App पर कैसे बनाएं विडियो? जानें स्टेप बाय स्टेप

Chingari App पर कैसे बनाएं विडियो? जानें स्टेप बाय स्टेप
HIGHLIGHTS

Chingari App TikTok के भारत में बैन के साथ अपनी एक अलग ही जगह बनाता जा रहा है

आपको बता देते है कि मात्र 22 दिनों के भीतर ही Chingari App को 1 करोड़ से भी अधिक लोगों ने अपने फोन में डाउनलोड किया है

आइये अब जानते हैं कि आखिर आप कैसे Chingari App पर एक विडियो बना सकते हैं

देश में भारत सरकार की ओर से शोर्ट विडियो सोशल एप्प TikTok को बैन कर दिया है। अब जैसे ही यह बैन भारत लगाया गया, उसी समय से लोगों में TikTok के एक अल्टरनेटिव की तलाश को शुरू कर दिया। हालाँकि मात्र TikTok Ban ही एक मात्र बैन नहीं है, इसके अलावा भी भारत सरकार ने 58 चीनी एप्स को भारत में बैन किया है, आप इनके बारे में पूरी जानकारी यहाँ के सकते हैं, इसके अलावा अगर TikTok का एक बेहतर अल्टरनेटिव एप्प भी तलाश कर रहे हैं, तो आपक बता देते है कि Chingari के स्थान पर अन्य कई एप्स बाजार में मौजूद हैं, जो TikTok Ban के बाद TikTok की जगह एक शोर्ट विडियो प्लेटफार्म के तौर पर ले सकते हैं। अगर आप इनके बारे में जानना चाहते हैं तो आपको यहाँ क्लिक करना होगा।

असल में Chingari App भारत में TikTok Ban के बाद इसका TikTok का एक बड़ा अल्टरनेटिव बन गया है, यहाँ आपको यह भी बता देते है कि मात्र 22 दिनों के भीतर ही Chingari App को 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड मिले हैं, अर्थात् 1 करोड़ से भी अधिक लोगों ने Chingari App को अपने फोन में डाउनलोड किया है। Chingari App के माध्यम से यूजर्स व्हाट्सएप्प स्टेटस विडियो, GIF, Lip Sync Video अलावा अन्य कई प्रकार के विडियो बना सकते हैं। हालाँकि इतना ही नहीं आपको यह भी बता देते हैं कि Chingari App कई भाषाओँ को भी सपोर्ट करता है, जिनमें- हिंदी, अंग्रेजी, बंग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलगु में उपलब्ध है। चिंगारी ऐप को गूगल प्ले स्टोर और iOS ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।

आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं कि आखिर आप Chingari App पर बड़ी आसानी से किस प्रकार से विडियो आदि बना सकते हैं, हालाँकि इसके पहले हम शुरुआत करें आपको बता देते है कि आप इस एप्प को कैसे अपने फोन में डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बाद हम जानेंगे कि आखिर आप कैसे Chingari App के माध्यम से विडियो बना सकते हैं…

कैसे डाउनलोड करें Chingari App

जैसे कि हमने आपको बताया है कि आप Chingari App को बड़ी आसानी से गूगल प्ले स्टोर और iOS ऐप स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन में आपको इस एप्प को डाउनलोड करना जरुरी है और इसके बाद आप इसे अपने फोन में इनस्टॉल कर सकते हैं, और आइये अब जानते है कि आखिर आपको आगे क्या करना है:

कैसे सेटअप करें Chingari App

  • जब आपके फोन में Chingari App इनस्टॉल हो जाता तो आपको इसे ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको एक मैसेज नजर आने वाला है, यहाँ आपको टर्म और कंडीशन्स को एक्सेप्ट बटन पर टैप करके एक्सेप्ट करना है।
  • यहाँ अब आपको अपनी पसंद की भाषा का चुनाव करना होगा, हम आपको बता ही चुके हैं कि आखिर यह एप्प कितनी क्षेत्रीय भाषाओँ को सपोर्ट करता है।
  • अब आपको एप्प की होम स्क्रीन के लेफ्ट साइड में जाकर इस साइडबार पर क्लिच्क्क करना है, और इसके बाद आपको वेब लॉग इन ऑप्शन का चुनाव करना है।
  • इसके बाद अआप्को पॉप-अप विंडो में कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप यहाँ कई लॉग इन ऑप्शन देख सकते हैं, अगर आप गूगल से लॉग इन करना चाहते हैं तो यहाँ गूगल बटन पर क्लिक करें, और अपने गूगल अकाउंट का चुनाव करें। जिसके द्वारा आप इसे चलाना चाहते हैं। 

अब आप Chingari App को अपने फोन में सेटअप कर चुके हैं, आइये अब जानते है कि आखिर आप कैसे इसके माध्यम से विडियो आदि बना सकते हैं। इसके लिए भी चरण बेहद ही आसान है। आइये अब जानते हैं कि आखिर आप कैसे Chingari App के माध्यम से विडियो आदि का निर्माण कर सकते हैं।

कैसे Chingari App में बनाये विडियो

  • अगर आप चिंगारी एप्प के माध्यम से एक विडियो बनाना चाहते हैं तो ऊपर वाले सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपको Chingari App में नजर आ रहे ‘Video Recorder’ Icon पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप यहाँ रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा में से चुनाव कर सकते है कि आखरी आप स्मार्टफोन के किस कैमरा के माध्यम से विडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं।
  • यहाँ आपको एक बाद एक कई ऑप्शन मिल जाने वाले हैं, जिनके माध्यम से आप इस रिकॉर्ड की गई विडियो को एडिट आदि कर सकते हैं, और इसमें फ़िल्टर आदि को ऐड कर सकते हैं।
  • आप अपनी इस विडियो में म्यूजिक आदि ऐड कर सकते हैं, फ़िल्टर के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं, इसके लावा आप अपनी इस विडियो में Emoji आदि को भी ऐड कर सकते हैं।
  • ऐसा करने के बाद जब आप अपने अनुसार अपनी विडियो को Chingari App में तैयार कर लेते हैं तो आप इसे प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo
Compare items
  • Water Purifier (0)
  • Vacuum Cleaner (0)
  • Air Purifter (0)
  • Microwave Ovens (0)
  • Chimney (0)
Compare
0