इन सबसे बेहतरीन भारतीय मोबाइल एप्स के सामने नहीं है किसी चीनी एप्प की जरूरत
आपको बता देते हैं कि देश में कुछ ऐसे एप्स भी मौजूद हैं जो पिछले कुछ समय में ही देश में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हुए हैं
इन एप्स में आरोग्य सेतु एप्प है, जो कोरोना काल में बड़े पैमाने पर लोगों की पसंद रहा है
आपको बता देते है कि शोर्ट विडियो एप्प Chingari, TikTok के बैन होने के बाद भारत में TikTok का स्थान ले सकता है
आपको बता देते हैं कि देश में कुछ ऐसे एप्स भी मौजूद हैं जो पिछले कुछ समय में ही देश में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हुए हैं, इन एप्स में आरोग्य सेतु एप्प है, जो कोरोना काल में बड़े पैमाने पर लोगों की पसंद रहा है, इसके अलावा हमारी इस लिस्ट में कुछ एप्प ऐसे भी हैं। जो अभी हाल ही में बाजार में आये हैं लेकिन आते ही उन्हें ऐसा माहौल मिला है कि कुछ ही समय में उन्होंने बड़ी प्रसिद्धि हासिल की है। आपको बता देते है कि यह एप्प शोर्ट विडियो एप्प Chingari है, ऐसा माना जा रहा है कि TikTok के बैन होने के बाद यह एप्प भारत में TikTok का स्थान ले सकता है, हालाँकि इसके अलावा Mitron App भी भारतीय बाजार में मौजूद है।
Surveyइसके साथ ही ShareChat भी इस लिस्ट में हमने शामिल किया है, यह भी एक भारतीय एप्प है, और कम ही समय में इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है, ऐसा कहा जा रहा है कि चीनी एप्प Helo के स्थान पर यह एप्प भारत में अपनी अब ज्यादा पहुँच बना सकता है क्योंकि Helo App को भी सरकार की ओर से बैन कर दिया गया है। हालाँकि इस लिस्ट में हमने अन्य कई एप्प को शामिल किया है, जो आपको किसी अन्य चीनी एप्प की जरूरत महसूस नहीं होने देने वाले हैं। हम आज इन एप्स के बारे में एक एक करके जानने वाले हैं, हालाँकि इसके पहले आपको बता देते हैं कि इसके अलावा भी अन्य बहुत से एप्स बाजार में मौजूद हैं, जो बैन हुए चीनी एप्स की जगह ले सकते हैं। आप इनके बारे में डिजिट हिंदी पर जकर पढ़ सकते हैं। आइये अब बात करते हैं उन एप्स की जिनके इस्तेमाल से आपको किसी भी चीनी एप्प की जरुरत नहीं होने वाली है।
Chingari App
TikTok की तरह ही Chingari भी एक शोर्ट विडियो एप्प है, जो यूजर्स को विडियो अपलोड और डाउनलोड करने की अनुमति देता है। हालाँकि आपको बता देते है कि Chingari और TikTok की बीच एक बड़ा अंतर यह है कि Chingari देश का देसी एप्प है, और TikTok एक चीनी एप्प है।
Chingari ऐप पर विडियो डाउनलोड और अपलोड करने के अलावा, दोस्तों के साथ चैटिंग और कंटैंट शेयर करने का विकल्प भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह TikTok की तुलना में अधिक फायदेमंद ऐप है। चिंगारी ऐप पर क्रिएटर को अच्छे कंटैंट के लिए न सिर्फ लोकप्रियता मिली है, बल्कि यूज़र्स कंटैंट अपलोड कर के कमाई भी कर सकते हैं। यूज़र्स के बनाए गए विडियो के वायरल होने के हिसाब से उन्हें पेमेंट की जाती है। हर एक विडियो पोस्ट करने पर यूज़र्स को पॉइंट मिलते हैं जिसे यूज़र पैसे में रिडीम कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, बंग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलगु में उपलब्ध है। चिंगारी ऐप को गूगल प्ले स्टोर और iOS ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
Mitron App
Mitron को TikTok की तुलना में भारतीय अल्टरनेटिव के तौर पर पेश किया गया था। हालाँकि कुछ समय पहले इस ऐप को गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण Remove China Apps के साथ रिमूव कर दिया गया। लेकिन बाद में इसकी वापसी हुई है, और अब TikTok और अन्य 59 चीनी एप्स पर भारत में पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
ShareChat App
यह एक क्षेत्रीय सोशल नेटवर्किंग एप्प है, इसमें आपको लगभग 15 भारतीय भाषाओँ में कॉन्टेंट मिलता है, साथ ही आपको बता देते हैं कि इस एप्प का निर्माण मोहल्ला टेक प्राइवेट एप्प ने लिया है। यह एक देसी एप्प है, और पिछले समय से इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है, इसके अलावा आपको बता देते है कि TikTok Ban के बाद अब इस एप्प को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस समय देश के लोगों को चीन पर आक्रोश भी है, इसका कारण आप सभी जानते हैं।
Aarogya Setu App
अगर हम कोरोना काल की बात करें यानी यह समय जो भारत में चल रहा है, इसे ही हम कोरोना काल कह सकते हैं। असल में अब देश से लॉकडाउन को हटाया जा रहा है, और हम अनलॉक के दूसरे चरण में 1 जुलाई से ही अपने कदम रख चुके हैं। ऐसे में आरोग्य सेतु हमारी बड़े पैमाने पर मदद करता है, और इसके माध्यम से हम जान सकते हैं कि आखिर हमारे आसपास के कुछ मीटर या किलोमीटर के दायरे में कितने लोग कोरोनावायरस से पीड़ित हैं।
Aarogya Setu ऐप अब उपयोगकर्ताओं को उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों का अपडेट प्रदान कर रहा है। यह उन्हें ऐप उपयोगकर्ताओं की संख्या दिखाता है जो अस्वस्थ हैं और आपके पड़ोस में उच्च जोखिम वाले हैं। ऐप उपयोगकर्ताओं की आवाजाही को ट्रैक करने और उन लोगों पर नज़र रखने के लिए ब्लूटूथ और लोकेशन डाटा का उपयोग करता है, जिनमें वे मिलते हैं या जिनके साथ निकट संपर्क में आते हैं।
Zomato App
हम सभी जानते हैं कि Zomato देश में एक जाना माना फ़ूड डिलीवरी प्लेटफार्म है। इसके माध्यम से आप अपने नजदीकी रेस्टोरेंट आदि से अपने लिए खाने का सामान ऑर्डर कर सकते हैं। इस एप्प को भारत के अलावा ब्राजील, तुर्की, न्यूजीलैण्ड, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका, कतर, चिली, पुर्तगाल, यूएई, इंडोनेशिया, यूके कनाडा आदि देशों में भी पसंद किया जाता है।
Flipkart App
फ्लिप्कार्ट देश का एक जाना माना ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है, आपको बता देते हैं कि Flipkart पर आपको अपनी जरूरत का सभी सामान मिलता है, क्योंकि फ्लिप्कार्ट के बारे में भी लोग भली भाँती जानते हैं तो इसके बारे में भी हम ज्यादा चर्चा करते हुए सही नहीं लगते हैं। असल में जितने भी एप्स के बारे में हम आपको यहाँ बता रहे हैं, उन्हें या उनके बारे देश के लगभग सभी लोगों लोगों को भलीभांति जानकारी है।
Wynk Music App
Wynk Music यूजर्स और देसी गानों का एक बड़ा कलेक्शन मिलता है। आपको बता देते है कि यह एक शानदार म्यूजिक प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से आप कहीं भी कभी भी अपनी पसंद के म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं। यहाँ इस एप्प के माध्यम से आप मात्र गानों को चुन ही नहीं सकते हैं, इसके अलावा आपको गानों के बोल भी पढने के लिए मिलते हैं, यानी इसके लिए भी एप्प में सुविधा की हुई है।
इसके अलावा हमारी इस लिस्ट में PhonePe और Paytm भी आते हैं। आपको बता देते है कि इन एप्स के बारे में भी कोई ही ऐसा व्यक्ति होगा जो नहीं जानता हो। आपको बता देते हैं कि यह एप्प ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देते हैं, जो आप UPI के अलावा अपने वॉलेट के माध्यम से भी कर सकते हैं, इन एप्स के बाजार में आने के बाद से ऑनलाइन पेमेंट बेहद ही आसान हो गई है। इसके अलावा आपको बता देते है कि नोटबंदी के दौर में इन एप्स की लोकप्रियता बड़े पैमाने पर बढ़ी थी जो आज भी बरकरार है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile