टिकटॉक बैन के 24 घंटे में बोलो इंडिया एप्प ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड… सब आश्चर्य में

टिकटॉक बैन के 24 घंटे में बोलो इंडिया एप्प ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड… सब आश्चर्य में
HIGHLIGHTS

पिछले 2 दिनों में बोलो इंडिया ऐप की डिमांड काफी बढ़ गई। इसे बड़ी संख्या में लोगों ने डाउनलोड किया और इस ऐप पर विडियो बनाने की संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई

पिछले 24 घंटे में ऐप पर एक्टिव यूजर्स ने 62 मिनट से ज्यादा का समय बिताया, जो टिकटॉक पर बिताए जाने वाले समय के समान है

दूसरी घरेलू ऐप्स के मुकाबले बोलो इंडिया ऐप पर यूजर्स ने 5 गुना से ज्यादा समय बिताया

सूचना और प्रौद्योगिक मंत्रालय के सोमवार की शाम को चीन की ऐप्स पर बैन लगाने की घोषणा के बाद घरेलू सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म को खेलने के लिए नया मैदान मिल गया है। बोलो इंडिया यूजीसी शॉर्ट वीडियो बनाने की ऐप है, जिसे भारत में डिवेलप किया गया है। यह दूसरी इंफोटेनमेंट ऐप्स की धुर प्रतिद्वंद्वी है। चीन ऐप्स पर प्रतिबंध लगने की घोषणा के बाद पिछले कुछ दिन में इस ऐप को डाउनलोड करने में खासा उछाल देखा गया है।

 बोलो इंडिया के सहसंस्थापक वरुण सक्सेना ने कहा, “इस कदम का हम स्वागत करते हैं। हम सभी टिकटॉक यूजर्स को तेजी से बढ़ती हुई “बोलो इंडिया” कम्युनिटी का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। जून के महीने में इस ऐप के एक महीने में एक्टिव यूजर्स की संख्या 7.3 लाख थी। इस दौरान डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 5.8 लाख थी। पिछले 24 घंटे में एक्टिव यूजर्स ने रोज 62 मिनट से ज्यादा का समय बिताया, जो टिकटॉक पर बिताए गए समय के समान ही था।

दूसरी घरेलू ऐप्स पर बिताए गए समय से यह समय 5 गुना ज्यादा था। पिछले 24 घंटों में 3 लाख 92 हजार यूजर्स ने विडियो बनाए। हम लाखों टिकटॉक स्टार्स की जिंदगी को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने का मौका मिलने से काफी खुश हैं। हम टिकटॉक यूजर्स को वीडियो बनाने के लिए प्लेटफॉर्म देते हैं, जिससे वह वीडियो बनाकर अपने सामाजिक रिश्तों की पूंजी का निर्माण कर सकते हैं। सामाजिक आधार बढ़ा सकते हैं और लोगों से मेलजोल बढ़ा सकते हैं। वह इसे वित्तीय स्वतंत्रता में बदल सकते हैं।"

बोलो इंडिया के सहसंस्थापक वरुण सक्सेना ने कहा, “चीनी ऐप पर प्रतिबंध के 24 घंटे बाद “बोलो इंडिया” ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में काफी उछाल आया। इस ऐप को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। 87 प्रतिशत यूजर्स ने इस ऐप पर साइनअप कर वीडियो बनाए हैं। जून में बोलो इंडिया ऐप पर 1.27 करोड़ विडियो बनाए गए। पिछले 24 घंटे में 6.37 लाख वीडियो बने।इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में वीडियो कंटेंट बनाने में 70 लाख घंटों की खपत हुई। इसमें से कई यूजर्स टिकटॉक के एजुटेक सेगमेंट के यूजर्स पहले रह चुके है। इससे यूजर्स के लिए बोलो इंडिया ऐप का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि यह एक क्षेत्रीय प्लेटफॉर्म हैं, जहां यूजर्स अपनी जानकारी, ज्ञान, अनुभव और सुझाव शेयर कर सकते हैं।

वरुण ने कहा, “इसी के साथ हम यूजीसी प्लेटफॉर्म पर सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही हम डाटा सिक्युरिटी पर ध्यान दे रहे हैं और अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट में भारतीय मूल्यों, आचार-विचार, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा दे रहे हैं।"

यह ऐप प्रधानमंत्री के विजन “वोकल फॉर लोकल” का प्रतिनिधित्व करती है। इस ऐप को बनाने का मुख्य मकसद भारतीय को ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान कर सशक्त बनाने का है, जहां वह अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं, अपनी प्रतिभा से लोगों को रूबरू करा सकते हैं। मशहूर होने के लिए अपने सुझावों और अनुभव को शेयर कर सकते हैं। वह इस प्लेटफॉर्म पर कमाई भी कर सकते हैं। इस ऐप का मुख्य फीचर अपने ज्ञान, जानकारी, कला और दिलचस्पी के आधार पर वीडियो बनाना है। यह ऐप यूजर्स को 10 भारतीय भाषाओं में कॉन्टेंट क्रिएट करने, विडियो बनाने और उसे शेयर करने की इजाजत देता है। 5.2 लाख एक्टिव मेंबर्स और 2.9 लाख डेली यूजर्स इस ऐप पर हर दिन 39 मिनट से ज्यादा समय बिता रहे हैं। इससे योग्य और प्रतिभाशाली व्यक्ति को 30 हजार रुपये प्रति महीने से ज्यादा की कमाई का मौका मिल सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo
Compare items
  • Water Purifier (0)
  • Vacuum Cleaner (0)
  • Air Purifter (0)
  • Microwave Ovens (0)
  • Chimney (0)
Compare
0